Surya Shukra Ki Yuti
- फोटो : adobe stock
कब बनेगा नवपंचम योग
रविवार, 26 जनवरी, 2025 को प्रातः 5:21 बजे शुक्र और मंगल मिलकर नवपंचम योग का निर्माण करेंगे। ग्रहों की स्थिति के अनुसार, शुक्र नवम भाव में और मंगल पंचम भाव में स्थित होंगे। इन दोनों ग्रहों का यह योग व्यक्ति को आर्थिक समृद्धि प्रदान करता है। धन अर्जित करने के कई अवसर मिलते हैं और व्यक्ति को व्यापार और करियर में उन्नति प्राप्त होती है। नवपंचम योग जातक को भाग्य का मजबूत सहयोग प्रदान करता है, जिससे कठिन परिस्थितियों में भी सफलता मिलती है।