Shukra Gochar in Kumbh 2026: फरवरी में सुख-सौभाग्य के कारक शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। वह 6 फरवरी 2026 को रात 12 बजकर 52 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में कुंभ को शनि की राशि माना गया है और इसलिए शुक्र का यहां आना कई राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। दरअसल, शुक्र प्रेम, आकर्षण व भौतिक सुख के प्रतीक होते हैं, वहीं शनि परिश्रम और संघर्ष के कारक माने जाते हैं। ऐसे में जब शुक्र शनि की राशि कुंभ में आते हैं, तो कुछ राशि वालों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। यही नहीं जातकों को धन लाभ, व्यापार विस्तार, रिश्ते और परीक्षा आदि में कुछ परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि, शुक्र गोचर से किन राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता रहने वाली हैं।
Mahashivratri 2026: इस बार क्यों खास है महाशिवरात्रि ? जानें डेट-मुहूर्त से लेकर लकी राशिफल तक सबकुछ