फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Gochar 2026: शुक्र गोचर से किन राशि वालों की बदलेगी तकदीरें और किसे मिलेगी टेंशन, पढ़ें राशिफल

Thu, 26 Mar 2026 10:23 AM IST
Megha Kumari धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Shukra Gochar 2026 Rashifal: 26 मार्च को शुक्र मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। यह समय सभी राशियों के लिए खास है, क्योंकि इससे कुछ राशियों को लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। हालांकि, कुछ जातकों को तनाव झेलना पड़ सकता है।
 
विज्ञापन
1 of 13
Shukra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
Shukra Gochar 2026 Rashifal: ज्योतिष में सभी ग्रहों की अपनी विशेष पहचान है, जिनमें शुक्र को विलासिता का कारक माना जाता है। वह सुख-सौभाग्य, प्रेम, रचनात्मकता और सौंदर्य के प्रतीक है। उनका प्रभाव व्यक्ति के आकर्षण को बढ़ाता है। वहीं शुक्र का गोचर भी प्रभावशाली होता है। इससे 12 राशियों को शुभ-अशुभ फल मिलते हैं। वह लगभग 23 से 30 दिनों के बीच में राशि परिवर्तन करते हैं। इसलिए शुक्र का असर जातकों पर महीने भर ही बना रहता है। ज्योतिषियों के अनुसार, शुक्र अब मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। वह 26 मार्च 2026 को मेष में आ जाएंगे। इससे कुछ राशियों को सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी और मनचाहे रिजल्ट की प्राप्ति हो सकती हैं। लेकिन कुछ जातकों को तनाव झेलना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, शुक्र गोचर का आपकी राशि पर क्या असर होने वाला है।
विज्ञापन

2 of 13
Shukra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शुक्र गोचर लाभ और हानि दोनों से भरा रहेगा। दरअसल, यह गोचर आपके लग्न भाव में होगा। ऐसे में आपका आकर्षण बढ़ेगा और धन लाभ होगा। लेकिन रिश्तों में हल्के उतार-चढ़ाव आ सकता है। व्यापार में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं। इस समय आपको धैर्यवान बने रहना होगा।
विज्ञापन

3 of 13
Shukra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र देव बारहवें भाव में गोचर करेंगे। माना जा रहा है कि, इससे आपके धन खर्च बढ़ सकते हैं। किसी भी यात्रा पर जाने से पहले एक बजट बनाना उचित रहेगी। रिश्तों में अनबन हो सकती हैं।

4 of 13
Shukra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र देव ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में मनचाही सफलता से आप प्रसन्न रहेंगे। यह समय आय में वृद्धि और इच्छाओं की पूर्ति का संकेत दे रहा है। नए संपर्क बनेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
Shukra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र देव चौथे और ग्यारहवें भाव के स्वामी होकर दसवें भाव में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में आपके करियर में उन्नति के योग बनेंगे। विवाह के लिए अगर घर में बात करने जा रहे हैं, तो परिणाम पक्ष में आ सकता है। खास बात यह है कि, सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। 
विज्ञापन

6 of 13
Shukra Gochar 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र देव नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं। कार्यस्थल पर आपकी छवि मजबूत होगी। कोई वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी। इस दौरान भाग्य आपका साथ देगा। नई नौकरी के योग बनेंगे। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। 
विज्ञापन

7 of 13
Shukra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए शुक्र देव दूसरे और नौवें भाव के स्वामी होकर आठवें भाव में गोचर करेंगे। माना जा रहा है कि, तनाव पहले बढ़ सकता है। थोड़ी सी भी लापरवाही परेशानियों को बढ़ा सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें। इस दौरान मन में काम को लेकर कुछ उलझनें रहेंगी।

8 of 13
Shukra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के लिए शुक्र देव सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं। पार्टनरशिप और वैवाहिक जीवन में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। इस दौरान दोस्तों से भी अनबन हो सकती हैं। कुछ बातों को लेकर मन दुखी रहेगी, जिसका प्रभाव काम पर भी महसूस करेंगे।

9 of 13
Shukra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र देव छठे भाव में गोचर करेंगे। रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। इस समय किसी यात्रा पर न जाना ही आपके लिए बेहतर रहेगी। निवेश से बचें।

10 of 13
Shukra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए शुक्र देव पांचवें भाव में गोचर कर रहे हैं। यह समय रचनात्मकता में निखार आएगा। परीक्षा में अच्छे अंक आने से आप कुछ नया करने की प्लानिंग करेंगे। गुरुजनों का साथ व सहयोग बना रहेगा।

11 of 13
Shukra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शुक्र देव चौथे भाव में गोचर करेंगे। परिवारिक जीवन में कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है। निवेश न करना बेहतर रहेगा। किसी पर अधिक भरोसा करने से व्यापार में परेशानियां आ सकती हैं।

12 of 13
Shukra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र देव तीसरे भाव में गोचर करेंगे। इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ेगा। सभी क्षेत्रों में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कारोबार आगे बढ़ेगा। अपनों का साथ सहयोग मिलने से भाग्यशाली महसूस करेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
Shukra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि वालों को आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना बेहतर रहेगा। आप कोई जोखिम भरा काम अभी न करें। यात्रा पर जाने से पहले चीजों को सोच-विचार के साथ प्लान करना बेहतर रहेगा। 

Ketu Nakshatra Parivartan: 29 मार्च को केतु करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा धनलाभ और सफलता
आने वाले 5 महीनों में बृहस्पति करेंगे डबल गोचर, इन 4 राशियों के जीवन में आएगी सुख, सफलता और समृद्धि
01 महीने बाद शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में गोचर, जानें किसे मिलेगा लाभ और किसकी बढ़ेगी टेंशन



 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें