फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Navami 2026: रामनवमी आज, इन 5 राशियों पर बरसेगी प्रभु श्रीराम की कृपा

Thu, 26 Mar 2026 01:02 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

26 मार्च को नवमी तिथि प्रातः 11 बजकर 48 मिनट से आरंभ होगी और अगले दिन 27 मार्च को प्रातः 10 बजकर 6 मिनट पर समाप्त होगी। भगवान राम का जन्म मध्याह्न 12 बजे हुआ था इसीलिए राम नवमी 26 मार्च को ही मनाया जाएगी।
विज्ञापन
1 of 6
Ram Navami 2026 Horoscope - फोटो : अमर उजाला
Ram Navami Lucky Zodiac Signs: 26 मार्च, 2026 को पूरे उत्तर भारत में राम नवमी का पर्व पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। 26 मार्च को नवमी तिथि प्रातः 11 बजकर 48 मिनट से आरंभ होगी और अगले दिन 27 मार्च को प्रातः 10 बजकर 6 मिनट पर समाप्त होगी। भगवान राम का जन्म मध्याह्न 12 बजे हुआ था इसीलिए राम नवमी 26 मार्च को ही मनाया जाएगी। ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि ग्रहों की स्थिति लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और उनकी आध्यात्मिक शक्ति को बढ़ाने में सहायक होगी। इस रामनवमी पर कई राशियों के लिए सौभाग्य के द्वार खुलेंगे। राम नवमी 2026 के दिन चंद्रमा अपनी कर्क राशि में स्थित होंगे जिससे लोगों के मन में शांति और शीतलता का संचार होगा। आइए जानते हैं किन राशियों के जीवन में बरसेगी भगवान राम की कृपा। 
Tri Ekadash Yog: बुध-चंद्रमा के बीच बना त्रिएकादश योग, इन तीन राशियों का चमकेगा भाग्य
Chandra Guru Yuti: चंद्र-गुरु की युति से बनेगा गजकेसरी योग, इन चार राशियों पर बरसेगी धन-समृद्धि
विज्ञापन

2 of 6
यह दिन अपनी एक नई शुरुआत करने के लिए शुभ अवसर है। - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मेष राशि वालों के पहले भाव में शुक्रदेव गोचर कर रहे हैं। यह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। चौथे भाव में चंद्रमा स्थित होने के कारण परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सूर्य और शनि बारहवें भाव में स्थित है जिस वजह से अध्यात्म की ओर रूचि बढ़ेगी।  यह दिन अपनी एक नई शुरुआत करने के लिए शुभ अवसर है। 
विज्ञापन

3 of 6
आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। इसके प्रभाव से  विकास के नए मार्ग खुल रहे हैं। चंद्रमा दूसरे भाव में स्थित होने के कारण आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।  सूर्य और शनि दसवें भाव में हैं जिसके प्रभाव से काम के प्रति आपकी जिम्मेदारियां  बढ़ेगी। एकादश भाव में शुक्र ग्रह होने से आपको लाभ मिलेगा। यह राम नवमी आपके शब्दों और कार्यों को अधिक प्रभावशाली बनाएगी।

4 of 6
आध्यात्मिक शांति प्राप्त करने के लिए उत्तम है। - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों की भावनात्मक शक्ति और अंतर्दृष्टि बढ़ेगी। आप अधिक शांत और ईश्वर से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। सूर्य और शनि के नौवें भाव में होने से आप धर्म के मार्ग पर  प्रेरित करेंगे। करियर और मान-प्रतिष्ठा में सुधार होगा। रामनवमी का दिन आध्यात्मिक शांति प्राप्त करने के लिए उत्तम है।
विज्ञापन

5 of 6
दैनिक दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव होगा। - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों का भाग्य मजबूत होगा। यह आपके मन को धार्मिक गतिविधियों और सत्संग की ओर आकर्षित करेगा। स्वास्थ्य और दैनिक दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव होगा। आध्यात्मिक और भौतिक दोनों ही क्षेत्रों में प्रगति देखने को मिल सकती है। यह राम नवमी भक्ति और श्रद्धा के माध्यम से ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करने का एक शुभ समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आर्थिक स्थिति और पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों के जीवन में सुख और नए सकारात्मक विचार आएंगे। आपके व्यक्तित्व में गंभीरता और अनुशासन आएगा। आर्थिक स्थिति और पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। यह राम नवमी आपकी भक्ति और आध्यात्मिकता को और भी अधिक गहरा बनाने में सहायक सिद्ध होगी।  



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें