फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Gochar 2025: शुक्र ग्रह करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों पर बरसेगा पैसा

Fri, 28 Mar 2025 05:54 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Shukra Gochar 2025: शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के लिए भाग्योदय लेकर आएगा। शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन कुछ विशेष राशि के जातकों को धन, पद-प्रतिष्ठा और सफलता मिलेगी। शुक्र को मजबूत करने के लिए उचित उपाय करें और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ें। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 
विज्ञापन
1 of 7
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : adobe stock
Shukra Nakshatra Gochar Impact On Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन, ऐश्वर्य, प्रेम, विवाह, भोग-विलास और भौतिक सुख-सुविधाओं का प्रतिनिधि माने जाते हैं। शुक्र का प्रभाव जीवन के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण होता है, विशेष रूप से आर्थिक स्थिति और प्रेम संबंधों पर इसका सीधा असर पड़ता है। अन्य ग्रहों की तरह, शुक्र भी समय-समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं  जिसका प्रभाव अलग-अलग राशियों पर बदलता रहता है।

Surya Grahan Ka Rashiyon Par Prabhav: 29 मार्च को सूर्य ग्रहण, जानें 12 राशियों पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव

1 अप्रैल 2025 को शुक्र ग्रह पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जहां यह 25 अप्रैल तक रहेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं जो ज्ञान, समृद्धि और आध्यात्मिकता का प्रतीक हैं। शुक्र ग्रह का यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के लिए फलदायी रहेगा, वहीं कुछ राशियों को इस गोचर के दौरान सतर्क भी रहना पड़ सकता है।

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि पर बन रहे हैं कई शुभ संयोग, इन राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला

विज्ञापन

2 of 7
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव
जब कोई ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करता है, तो उसका प्रभाव राशि और उससे संबंधित लोगों में दिखाई देने लगता है। शुक्र के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने से आर्थिक रूप से मजबूत राशियों को अधिक धनलाभ होगा। व्यावसायिक और करियर से जुड़ी परेशानियां कम होंगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। रचनात्मक और कलात्मक क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। जिन राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, उन्हें वाणी और खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।
विज्ञापन

3 of 7
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए यह समय आर्थिक रूप से बेहद शुभ रहने वाला है। आमदनी में वृद्धि होगी और नए आय स्रोत बनेंगे। व्यापार में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा, खासकर वे लोग जो शेयर बाजार या किसी तरह के निवेश से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय शानदार रहेगा। पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति बनी रहेगी और दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।

4 of 7
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए भी यह परिवर्तन बेहद अनुकूल रहेगा। बड़ी आर्थिक योजनाएं सफल होंगी और व्यापार में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। इस दौरान वाहन या संपत्ति खरीदने के योग भी बन सकते हैं। यदि कोई कानूनी मामला लंबित है, तो इसमें भी सफलता मिलने की संभावना है। करियर से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे वे अपनी आर्थिक स्थिति को और मजबूत कर पाएंगे।
विज्ञापन

5 of 7
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह गोचर करियर और व्यवसाय के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। प्रमोशन और वेतन वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं। इसके अलावा, नौकरीपेशा लोगों को कोई नया अवसर मिल सकता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापारियों को भी इस दौरान बड़ा लाभ होगा, खासकर वे लोग जो रियल एस्टेट, फैशन, गहनों या कला क्षेत्र से जुड़े हैं।
विज्ञापन

6 of 7
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए शुक्र का यह परिवर्तन सुख-समृद्धि लेकर आएगा। करियर में उन्नति होगी और व्यापारियों को जबरदस्त मुनाफा होगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें इस दौरान अच्छा अवसर मिल सकता है। परिवार में खुशहाली आएगी और घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। प्रेम जीवन में भी अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के जातकों पर भी शुक्र देव की विशेष कृपा रहेगी। करियर में उन्नति होगी और नया काम शुरू करने का यह बेहतरीन समय होगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। इस दौरान धन की कोई बड़ी समस्या नहीं रहेगी और मानसिक शांति का अनुभव होगा। इस गोचर के प्रभाव से पारिवारिक जीवन में भी खुशहाली बनी रहेगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें