Guru Grah Ka Nakshatra Parivartan: वैदिक ज्योतिष में देव गुरु बृहस्पति को गुरु का स्थान प्राप्त है। यह धन, ज्ञान, समृद्धि, धर्म, शिक्षा, संतान और आध्यात्मिकता के प्रमुख कारक माने जाते हैं। जब भी गुरु ग्रह अपनी चाल बदलते हैं, तो यह सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालते हैं। कुछ के लिए यह परिवर्तन अत्यंत शुभ होता है, तो कुछ के लिए मिलाजुला असर देता है। 10 अप्रैल 2025, सायं 7 बजकर 51 मिनट पर बृहस्पति मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी मंगल हैं, जो ऊर्जा, जोश, एक्शन और विस्तार से जुड़े होते हैं। इसलिए, बृहस्पति का इस नक्षत्र में प्रवेश आर्थिक स्थिति, करियर और संपत्ति के मामलों पर गहरा प्रभाव डालेगा। कुछ राशियों के लिए यह गोचर बेहद शुभ रहेगा। बृहस्पति का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कई राशियों के लिए भाग्य, करियर और आर्थिक स्थिति में बड़े बदलाव लेकर आएगा। आइए जानते हैं कि इस गोचर का किन राशियों पर क्या असर पड़ेगा।