फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Transit 2025: शुक्र का स्वराशि में गोचर, इन राशि वालों की होगी हर एक इच्छा पूरी और होगा अच्छा लाभ

Wed, 25 Jun 2025 12:27 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

29 जून 2025 को दोपहर 2 बजे शुक्र अपनी राशि वृषभ में प्रवेश करने वाले हैं। शुक्र के वृषभ राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
1 of 5
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर - फोटो : Freepik
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर विशेष महत्व होता है। सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं जिसका उनके जीवन पर गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। 29 जून 2025 को दोपहर 2 बजे शुक्र अपनी राशि वृषभ में प्रवेश करने वाले हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र प्रेम, सौंदर्य, भोग-विलास, कला, आकर्षण और भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक माने जाते हैं। वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र देव होते हैं। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है उन्हें जीवन में कभी भी धन, सुख-सुविधाओं और लग्जरी जीवन जीने में कोई भी परेशानियां नहीं उठानी पड़ती है। शुक्र के वृषभ राशि  में गोचर करने से सभी राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। जिसमें से कुछ राशि के लोगों के ऊपर इनका शुभ असर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी राशियां हैं जो भाग्यशाली हैं।

Vakri Shani: 30 वर्षों बाद शनि का दुर्लभ योग, सावन में इन राशियों की चमकेगी किस्मत और बरसेगा धन

 
विज्ञापन

2 of 5
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए लिए शुक्र दूसरे और सातवें भाव के स्वामी हैं और गोचर में यह आपके दूसरे भाव में विराजमान होंगे। धन भाव में शुक्र का होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दौरान आपको लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। यह गोचर आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगा। आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रुझान बढ़ेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। इस दौरान को काम बहुत दिनों से अधूरे थे उनमें आपको सफलता मिलेगी। शुक्र का अपनी राशि में गोचर होना मेष राशि के लोगों को आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होगा।

Lucky Zodiac Sign: 9 जुलाई को देव गुरु बृहस्पति होंगे उदय, इन राशि वालों की लव लाइफ में आएगा बदलाव

 
विज्ञापन

3 of 5
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र पहले और छठे भाव के स्वामी हैं और अब जब 29 जून को शुक्र का गोचर होगा तो यह आपके पहले भाव में होगा। यहां पर शुक्र अपनी ही राशि में होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र का पहला भाव में गोचर बहुत ही शुभ और बेहतरीन परिणाम देने वाला होगा। इस दौरान आपके ऊपर से जो नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा था शुक्र के गोचर से इसमें कमी आएगी, लाभ के मौके में वृद्धि होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपका इस दौरान प्रेम और आकर्षण में वृद्धि होगी। कला और साहित्य की तरफ आपका रूझान बढ़ेगा। आपके रुके हुए कामों में तेजी आएगी। 

Grahan Yog 2025: 30 जून को बनेगा ग्रहण योग, इन तीन राशि वालों को करियर-कारोबार में होगी दिक्कतें

4 of 5
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का स्वराशि में गोचर बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। 29 जून को शुक्र के गोचर करने से यह आपके लाभ भाव यानी ग्यारहवें स्थान पर गोचर होंगे। आपकी राशि के लिए शुक्र चौथे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। ऐसे में इस दौरान आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। कई तरह के शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और एक से ज्यादा नए-नए स्त्रोत बनेंगे। आने वाले कुछ दिन आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र चौथे और नवम भाव के स्वामी हैं और 29 जून को शुक्र के वृषभ राशि में गोचर करने से यह आपके चौथे भाव में विराजमान होंगे। ज्योतिष में चौथे भाव में शुक्र का गोचर बहुत ही शुभ फलदायक साबित होता है। इस दौरान आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। धन से जुड़ी समस्याओं से आपको निजात मिलेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। आपको अपने लक्ष्यों की प्राप्ति होगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें