Shukra Gochar 2024: जीव-जगत की उत्पत्ति में अहम भूमिका निभाने वाले महान ग्रह शुक्र 24 अप्रैल की मध्यरात्रि 11 बजकर 58 मिनट पर मीन राशि की यात्रा समाप्त करके मंगल की राशि मेष में प्रवेश कर रहे हैं जहां ये 19 मई की सुबह 08 बजकर 42 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद अपनी स्वयं की राशि वृषभ में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का सभी जातकों पर सीधा प्रभाव पड़ता है। इसलिए अन्य राशियों के लिए इनका गोचरकाल कैसा रहेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
मेष राशि
आपकी राशि पर गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी सफलताएं आपका कदम चूमेंगी। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। अपनी वाणी कुशलता के बलपर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। स्वास्थ्य विशेष करके आँखों से संबंधित समस्या और माइग्रेन से संबंधित समस्या से सावधान रहें।
विज्ञापन
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक खर्च करवाएगा। घूमने फिरने में भी अधिक समय बिताएंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। किसी दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी वाहन के क्रय का भी योग बन रहा है।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
राशि से एकादश आय भाव में गोचर करते हुए शुक्र हर तरह से लाभदायक ही रहेंगे। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत बनेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग हैं। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी।
विज्ञापन
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव कई अप्रत्याशित परिणाम का सामना करवाएगा। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से समय बेहतरीन रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लिएगए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो समय उत्तम है।
विज्ञापन
6 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
राशि से नवम धर्म भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपके स्वभाव में सौम्यता लाएगा। आध्यात्मिक उन्नति होगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। किसी अन्य देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह फल अनुकूल रहेगा। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। अपनी रणनीतियों और योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। पारिवारिक दायित्व का भी अच्छी तरह निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए शुक्र अप्रत्याशित लाभ दिलाएंगे। आपके रुके हुए कार्य तो संपन्न होंगे ही सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा जिसका परिणाम सकारात्मक रहेगा। आपके लिए किसी सम्मान अथवा पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करेंगे। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों को बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। वैवाहिक वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा।
8 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्यों का निपटारा कराएगा। ऐसे में किसी भी तरह का नया अनुबंध हासिल करना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है। वैवाहिक वार्ता सफल होने में थोड़ा और समय लगेगा। स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। विवादित मामले कोर्ट कचहरी से बाहर ही सुलझाएं। गुप्त शत्रु नीचा दिखाने का एक भी अवसर नहीं छोड़ेंगे। इस अवधि के मध्य साझा व्यापार करने से परहेज करें।
9 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव अप्रत्याशित उतार चढ़ाव का सामना करवाएगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार तो होगा फिर भी कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा वह धन समय पर नहीं मिलेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। घूमने फिरने पर अधिक खर्च होगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं का क्रय करेंगे। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद भी हल होंगे।
10 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए वरदान की तरह है। शोधपरक और आविष्कारक कार्यों में पूर्ण सफल रहेंगे। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बनेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा जिसका परिणाम दूरगामी रहेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। नौकरी में परिवर्तन के लिए प्रयास कर रहे हों तो समय बेहतर है।
11 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव अप्रत्याशित किन्तु सुखद परिणाम दिलाएगा। किसी कारण से तनाव बढ़ सकता है फिर भी कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। यात्रा सावधानी पूर्वक करें और सामान चोरी होने से बचाएं। मकान अथवा वाहन के क्रय का संकल्प लेना चाह रहे हों तो अवसर बेहतरीन रहेगा। सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्यों का निपटारा होगा।
12 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव मिलाजुला फल कारक रहेगा। अपने सौम्य स्वभाव के बल पर विषम परिस्थितियों को भी आसानी से नियंत्रित करने में सफल रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी रणनीतियों तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। आध्यात्मिक उन्नति होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय बेहतरीन रहेगा।
मीन राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आर्थिक उन्नति तो देगा ही आकस्मिक धन प्राप्ति का योग भी बनेगा। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आँख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। इस अवधि के मध्य किसी भी तरह के जमीन जायदाद को बेचने की दृष्टि से सौदा करने से परहेज करें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने का एक भी अवसर नहीं छोड़ेंगे सावधान रहें।