फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 April Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

Wed, 24 Apr 2024 07:25 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
24 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप अपनी भावनाओं को अपने सोलमेट से व्यक्त करेंगे और इसके लिए आप कुछ सरप्राइजस का भी प्रबंध भी कर सकते है। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):प्यार में धोखा आपको तनहाई या अकेलेपन की खाई की तरफ धकेल सकता है लेकिन याद रखें कि जीवन में परिवर्तन अनिवार्य है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): चिंता न करें, आज आपका दिन भाग्यशाली है और आपके हर प्रयास में सफलता साथ देगी। प्यार की ऊर्जा आपको खास बनाती है और यही कारण है कि लोग आपके प्रति आकर्षित होते है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपका जोड़ीदार भी आपकी समझदारी की कद्र करेगा। आप दोनों एक दूसरे को बहुत अच्छे से समझते है। अपने लक्ष्य की और केंद्रित रहें और भावनाओं में न बहें।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज आपके सोलमेट को आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है या वो आपको सहायता करेगा। घरेलू और पड़ोसियों की समस्याओं को भूलकर अपने प्रेम की आग को कम न पड़ने दें बल्कि साथी को इसका अहसास कराएं। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): पति/ पत्नी या साथी आपके लिए पूरी तरह से समर्पित है और आप उसकी इस भावना की कद्र करते हैं। पार्टनर के साथ एक लम्बी दूरी की यात्रा से बढ़कर और क्या हो सकता है। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):जीवन की इस भागदौड़ में अपने पार्टनर को नजरअंदाज न करें। समय समय पर अपने प्यार का इज़हार करते रहें।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अगर आप सिंगल है तो आपके लिए खुशखबरी है, आपका सकारात्मकऔर रचनात्मक रवैया आपको विपरीत लिंग में प्रसिद्ध कर देगा।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):अगर आप विवाहित है तो आपके साथी को आप पर गर्व होगा। आपकी लव लाइफ खूबसूरत और संगीतमय है। जीवन में खटास से बचना चाहते हैं तो कुछ बातों को गंभीरता ने न लेकर हंसी में उड़ा दें।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):अपने पार्टनर पर ध्यान दें और उसके साथ भविष्य की योजनाएं बनाएं। विवाह की भी संभावना है। आज आपकी इच्छा मस्ती और शॉपिंग करने की हो सकती है। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): उदासी और अकेलेपन का आपके जीवन में कोई स्थान नहीं है क्योंकि सब आपसे बहुत प्रेम करते हैं। आपका पार्टनर आपका सबसे अच्छा दोस्त है जो हर स्थिति में आपका साथ देता है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): इश्क़ में आत्मसम्मान होना अच्छी बात है किंतु इसे अहंकार न बनने दें। आपकी कलात्मकता आपके बेरंग जीवन में प्रणय के रंग भर देगी जिससे आप अपने साथी से दूर नहीं रह पाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें