फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्र के मकर राशि में गोचर से इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

Sun, 11 Feb 2024 03:47 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

शुक्र 12 फरवरी की सुबह 04 बजकर 52 मिनट पर धनु राशि की यात्रा समाप्त करके मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 07 मार्च की सुबह 10:46 तक गोचर करेंगे, उसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 13
शुक्र का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
महान ग्रह शुक्र 12 फरवरी की सुबह 04 बजकर 52 मिनट पर धनु राशि की यात्रा समाप्त करके मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 07 मार्च की सुबह 10:46 तक गोचर करेंगे, उसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मकर राशि पर इनके गोचरकाल का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए शुक्र बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। आय के साधन तो बढ़ेंगे। उच्चाधिकारियों से भी संबंध मजबूत बनेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। मकान और वाहन का भी क्रय कर सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। विवादित मामले बाहर ही सुलझाएं। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी मित्र से सुखद समाचार प्राप्ति के योग हैं। 
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र धर्म और आध्यात्म में अत्यधिक रुचि प्रदान करेंगे। धार्मिक ट्रस्टों और अनाथालय आदि में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य करेंगे। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। विदेशी कंपनियों में नौकरी अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। किसी दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो भी सफल रहेंगे। परिवार में छोटे भाइयों से सहयोग के योग।

4 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव कई मायनों में तो बेहतरीन लाभदायक रहेगा किंतु स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। दांपत्य जीवन में भी कड़वाहट न आने दें। वैवाहिक वार्ता सफल होने में थोड़ा और समय लगेगा। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। विवादित मामले भी कोर्ट कचहरी से बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव हर तरह से लाभदायक ही सिद्ध होगा। कार्य-व्यापार में तो उन्नति होगी ही किसी भी तरह के नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह का निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी और वे आपको नीचा दिखाने का एक भी अवसर छोड़ेंगे नहीं। कार्यक्षेत्र में विवादित मामलों से दूर ही रहें। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी मित्रों और संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जमीन-जायदाद संबंधी मामले निपटेंगे। मकान और वाहन क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव कार्यक्षेत्र का विस्तार तो करेगा ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्य भी सराहनीय रहेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहतरीन रहेगा। विद्यार्थी वर्ग परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्ति के लिए और प्रयास करें। प्रेम संबंधी मामलों में भीग्रह अनुकूल रहेगा। विवाह का निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से समय अच्छा है उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग के योग हैं।

8 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव हर तरह से लाभदायक ही रहेगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामलों का निपटारा होगा। मकान-वाहन का भी क्रय कर सकते हैं। मित्रों और संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के नए टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। योजनाएं गोपनीय रखते हुए आगे बढ़ेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।

9 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
राशि से तृतीय सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र आपके साहस और पराक्रम में उत्तरोत्तर वृद्धि करते रहेंगे। अपने कुशल नेतृत्व से कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे  और सामाजिक संस्थाओं में भी दान-पुण्य करेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस तथा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करने की दृष्टि से भी ये समय उत्तम रहेगा। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें।

10 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आर्थिक पक्ष तो मजबूत करेगा ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। समाज के संभ्रांत लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा और माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आँख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।

11 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए शुक्रदेव हर तरह से लाभदायक ही रहेंगे। ये इस राशि वालों के लिए योगकारक होते हैं इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो या किसी अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो यह समय आपके लिए अत्यधिक शुभ फलदायक रहेगा। सरकारी संस्थानों से जुड़े कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के टेंडर आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग बन रहे हैं।

12 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव मिश्रित फल प्रदान करेगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं तथा घूमने फिरने पर अधिक खर्च होगा। इस अवधि के मध्य विदेशी नागरिकता के लिए प्रयास कर रहे हों तो समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य विशेष करके पेट संबंधी विकार और दाहिनी आंख की समस्या से सावधान रहें। गुप्त शत्रुओं से बचें और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। योजनाएं गोपनीय रखें आगे बढ़ें।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए शुक्र बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। हर तरह से आय के स्रोत बढ़ते जाएंगे। दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह का निर्णय लेना चाह रहे हों तो उसमें भी सफल रहेंगे। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए पूर्णरूप से लाभ उठाएं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें