फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Gochar 2026: शुक्र गोचर से इन राशि वालों का चमक उठेगा भाग्य, नौकरी-विवाह के बनेंगे योग

Sun, 05 Apr 2026 12:06 PM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shukra Bharani Nakshatra Gochar 2026: शुक्र का नक्षत्र गोचर कई राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। इस समय जातकों को नए अवसर और व्यापार में खुशखबरी प्राप्त हो सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं किन राशियों पर इसका सबसे अच्छा असर पड़ने वाला है
 
विज्ञापन
1 of 4
Shukra Bharani Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
Shukra Bharani Nakshatra Gochar 2026: प्रेम-कला के कारक शुक्र मेष राशि में विराजमान है। यहां रहते हुए वह 6 अप्रैल को सुबह 01 बजकर 04 मिनट पर भरणी नक्षत्र में प्रवेश करने वाले है। खास बात यह है कि, भरणी नक्षत्र के स्वामी स्वयं शुक्र हैं, ऐसे में इसे स्व-नक्षत्र गोचर माना जाता है। इस स्थिति में शुक्र अपनी पूर्ण शक्ति में आकर कुछ राशियों को विशेष फल प्रदान कर सकते हैं, जिसके प्रभाव से प्रेम, धन, वैभव और सौंदर्य से जुड़े मामलों में जातकों को अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, शुक्र का यह गोचर खासतौर पर मेष, वृषभ और तुला राशि वालों के लिए लाभकारी हो सकता है, जो जीवन में स्थिरता, रिश्तों में मिठास और आर्थिक उन्नति लेकर आ सकता है। ऐसे में आइए इनके राशिफल को विस्तार से जानते हैं।

सूर्य-गुरु की युति बनाएगी केंद्र दृष्टि योग, इन राशियों को हो सकता है भारी नुकसान
विज्ञापन

2 of 4
Shukra Bharani Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय प्रगति और आत्मविश्वास में वृद्धि का संकेत दे रहा है। प्रेम विवाह के मार्ग की बाधाएं दूर होंगी और आपके जीवन में कई अच्छे बदलाव नजर आएंगे। इस दौरान की गई यात्राएं शुभ और लाभदायक साबित होंगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल के चलते किसी बड़े कार्य में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। मेष राशि वालों को करियर और व्यापार में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। किसी लाभकारी योजना में निवेश करने का विचार भी बन सकता है।

Navpancham Rajyog 2026: गुरु-बुध ग्रह के संयोग से बना नवपंचम राजयोग, इन राशियों को मिलेंगे लाभ के जबरदस्त मौके
विज्ञापन

3 of 4
Shukra Bharani Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर जीवन में खुशियों की नई शुरुआत ला सकता है। आपकी लाइफ में कोई खास व्यक्ति एंट्री ले सकता है। वृषभ राशि वालों को संतान पक्ष से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकता है, जो उनके मन को सुकून देगी। मेष राशि वालों की किसी के साथ हाल फिलहाल में हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे, जिससे मानसिक शांति महसूस होगी।

Rahu Mahadasha: इन ग्रहों की अंतर्दशा होने पर राहु की महादशा भी देती है शुभ फल, मिलता है भाग्य का साथ
विज्ञापन

4 of 4
Shukra Bharani Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि 
तुला राशि के जातकों के लिए यह गोचर विशेष रूप से शुभ रहने वाला है, खासकर कामकाजी महिलाओं के लिए यह समय उपलब्धियों से भरा हो सकता है। माना जा रहा है कि, कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको पहचान मिलेगी। तुला राशि वालों के पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद दूर होंगे। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। इस समय परिवार, खासकर माता-पिता का सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मबल बढ़ेगा। 

Budh Asta: मई माह में बुध होंगे अस्त, जानें किन राशियों को मिलेगा फायदा और किसे मिलेगी टेंशन
Jwalamukhi Yog: शनि और मंगल की युति से बना ज्वालामुखी योग, जानें सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा इसका प्रभाव

 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें