Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि दिन के अनुसार देवी की आराधना करने से भक्तों को सुख-समृद्धि और सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। वहीं, ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, अपनी राशि के अनुसार देवी के मंत्रों का जाप करना भी शुभ माना जाता है। इससे ग्रहों की अनुकूलता और जीवन में सकारात्मकता की कामना की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शारदीय नवरात्रि में राशि के अनुसार किन देवी की पूजा करनी चाहिए और कौन-से मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है।