फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि के नौ दिन इन चार राशि वालों का भाग्य रहेगा मजबूत, दशहरे तक नौकरी-बिजनेस में होगा लाभ

Fri, 09 Oct 2026 11:15 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shardiya Navratri 2026 Lucky Zodiac Signs: ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का सकारात्मक प्रभाव कुछ राशि वालों पर देखने को मिल सकता है। इस दौरान जातकों को नौकरी, कारोबार और पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम मिलने के योग बन सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Shardiya Navratri 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
Shardiya Navratri 2026 Lucky Zodiac Signs: मां दुर्गा को समर्पित शारदीय नवरात्रि की शुरुआत इस साल 11 अक्तूबर 2026 से हो रही है। मान्यता है कि इस बार देवी मां का आगमन हाथी पर होगा, जिसे शुभता, सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हाथी पर देवी का आगमन होने से धन-धान्य में वृद्धि और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में नवरात्रि का यह पर्व भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। ज्योतिषीय दृष्टि से भी इस साल शारदीय नवरात्रि को खास माना जा रहा है। नवरात्रि के पहले दिन हस्त नक्षत्र और शुक्ल योग का प्रभाव रहेगा। इसके अलावा गुरु और चंद्रमा के केंद्र संबंध से बनने वाले गजकेसरी योग को भी शुभ माना जाता है। देवगुरु बृहस्पति और सूर्य के बीच बनने वाला शुभ संबंध भी इस समय को महत्वपूर्ण बना सकता है। वहीं, नवरात्रि के दौरान करीब चार से पांच दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बनने की संभावना है। इसके अलावा 11 अक्तूबर 2026 को सूर्य मंगल के नक्षत्र चित्रा में प्रवेश करेंगे और 24 अक्तूबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। ऐसे में यह समय इन 4 राशियों के लिए लाभकारी हो सकता है। आइए इनके नाम जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Shardiya Navratri 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए नवरात्रि का समय लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय कोई नया वाहन आप खरीद सकते हैं। परिवार में सुख-शांति और खुशियां बनी रहने की संभावना है। इसके अलावा नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी आय के नये साधन बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

3 of 5
Shardiya Navratri 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए नवरात्रि के नौ दिन खास रह सकते हैं। अविवाहित जातकों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है और रिश्तों से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं, कोई विदेश यात्रा करने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। पदोन्नति और मनचाहे स्थान पर तबादले के योग बनेंगे। भविष्य के लिए महत्वपूर्ण फैसले लेने के अवसर मिल सकते हैं। 

4 of 5
Shardiya Navratri 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों को इस दौरान अपनों का पूरा साथ मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और घर का माहौल खुशनुमा रह सकता है। इस समय जमीन से जुड़ा मामला हल होगा। नौकरी और कारोबार से जुड़े मामलों में भी आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। आपकी मुलाकात प्रभावशाली लोगों से होगी। किसी पुराने संपर्क से लाभ मिलने की संभावना है। इस दौरान आत्मविश्वास के साथ काम करना आपके लिए फायदेमंद रह सकता है।
12-18 अक्तूबर का साप्ताहिक राशिफल: पांच राशियों के लिए शुभ रहेगा सप्ताह, जानें बाकी राशियों का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shardiya Navratri 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि वालों की किस्मत नवरात्रि के दौरान चमक सकती है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। इस समय आपके रुके हुए कामों में गति आने और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के योग बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर खुले हाथ से खर्च भी करेंगे। परिवार में इस समय खुशियां बनी रहेंगी।
शनि नक्षत्र परिवर्तन से इन 3 राशि वालों को होगा लाभ, 2027 तक चमकी रहेगी किस्मत
रहें अलर्ट: दिसंबर तक इन 3 राशि वालों पर रहेगी केतु की नजर, अटकेंगे बनते काम और बढ़ेगी टेंशन
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें