फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा की खीर बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान, अन्यथा हो सकती है धन हानि

Mon, 06 Oct 2025 03:49 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शरद पूर्णिमा की रात को खीर बनाकर चांदनी में रखने की परंपरा बहुत प्राचीन काल से चली आ रही है। माना जाता है कि चंद्रमा की किरणों में रखी खीर दिव्य ऊर्जा से युक्त हो जाती है और यह प्रसाद का रूप ले लेती है। इसलिए इसे बनाते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना आवश्यक होता है।
विज्ञापन
1 of 5
शरद पूर्णिमा की खीर बनाते समय न करें ये गलतियां - फोटो : Amar Ujala
Sharad Purnima Ki Kheer Kaise Banaye: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथियों का विशेष महत्व है, लेकिन इसमें आश्विन मास में आने वाली पूर्णिमा को अत्यंत शुभ माना जाता है। इसे शरद पूर्णिमा कहा जाता है, जो केवल चंद्रमा की पूर्णता का प्रतीक नहीं है, बल्कि इसे आध्यात्मिक ऊर्जा, स्वास्थ्य और निर्मल प्रेम का प्रतीक भी कहा गया है। इस दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं के साथ आकाश में उदित होता है और उसकी किरणों में औषधीय तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 
Sharad Purnima 2025 Upay: शरद पूर्णिमा पर जरूर करें ये खास उपाय, घर में होगी धन-दौलत की भरमार
मान्यता है कि ये किरणें शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने में सहायक होती हैं। यही कारण है कि शरद पूर्णिमा की रात को खीर बनाकर चांदनी में रखने की परंपरा बहुत प्राचीन काल से चली आ रही है। माना जाता है कि चंद्रमा की किरणों में रखी खीर दिव्य ऊर्जा से युक्त हो जाती है और यह प्रसाद का रूप ले लेती है। इसलिए जरूरी है कि इसे बनाते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए अन्यथा इसका आध्यात्मिक महत्व कम हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
शरद पूर्णिमा की खीर तैयार करते समय इन बातों का ध्यान रखें - फोटो : adobe stock
शरद पूर्णिमा की खीर तैयार करते समय इन बातों का ध्यान रखें

शांत मन और साफ रसोई

खीर बनाते समय ध्यान रखें कि आपका मन शांत हो। किसी तरह का गुस्सा, नकारात्मकता या जल्दबाजी का भाव नहीं होना चाहिए। खीर को स्नान कर साफ रसोई में ही पकाएं और संभव हो तो मंत्र या भजन का जप करते हुए खीर तैयार करें।
विज्ञापन

3 of 5
शरद पूर्णिमा की खीर तैयार करते समय इन बातों का ध्यान रखें - फोटो : instagram
शुद्ध सामग्री का प्रयोग
खीर बनाने में बासी या खराब सामग्री का उपयोग न करें। ताजा दूध, साफ धुले चावल, शुद्ध घी और अच्छे मेवे का ही प्रयोग करें। प्रसाद में इस्तेमाल होने वाली वस्तुएं हमेशा पवित्र और स्वच्छ होनी चाहिए।

जल्दबाजी में न पकाएं
खीर को तेजी से बना लेना उचित नहीं है। इसे धीमी आंच पर धैर्य और प्रेम के साथ पकाएं। इस प्रक्रिया को भक्ति और ध्यान का समय भी माना जाता है।
 

4 of 5
शरद पूर्णिमा की खीर तैयार करते समय इन बातों का ध्यान रखें - फोटो : अमर उजाला
रखने की विधि
खीर को पूरी रात बिना ढके रखना या ढक कर रखना दोनों ही भूल हैं। इसे स्वच्छ चांदी या मिट्टी के पात्र में रखें और ऊपर पतला कपड़ा या जाली से ढकें ताकि चंद्रमा की रोशनी सीधे उस पर पड़ सके। इसके लिए 1 से 2 घंटे पर्याप्त माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शरद पूर्णिमा की खीर तैयार करते समय इन बातों का ध्यान रखें - फोटो : adobe stock
प्रसाद का भाव
खीर को सिर्फ मिठाई समझ कर खाना उचित नहीं है। इसे पहले भगवान को अर्पित करें और फिर श्रद्धा व संयम के साथ पूरे परिवार के साथ प्रसाद स्वरूप में ग्रहण करें।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें