फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Vakri 2026: जुलाई में शनिदेव की उल्टी चाल से इन तीन राशियों की बढ़ सकती है परेशानियां

Tue, 23 Jun 2026 04:03 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। शनि अभी मीन राशि में विराजमान हैं और जुलाई माह में वक्री होंगे, जिससे कुछ राशि वालों के कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
1 of 4
वक्री शनि - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष में शनिदेव को सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। शनि न्याय और कर्मफलदाता भी हैं यानी शनिदेव अच्छे कर्म करने पर अच्छे फल और बुरे कर्म करने पर अशुभ फल प्रदान करते हैं। शनि एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं जिसके कारण इनका प्रभाव जिन राशियों पर होता है काफी लंबे समय तक रहता है। शनि की कृपा होने पर व्यक्ति के जीवन में मान-सम्मान, तरक्की और सफलता के नए रास्ते खुलते हैं, वहीं अगर शनि की द्दष्टि प्रतिकूल हो तो जातक को तरह के कष्ट मिलने लगते हैं। आपको बता दें कि शनि अभी मीन राशि में हैं और जुलाई महीने में वक्री होने वाले हैं। शनि के वक्री होने से सभी राशियों के जातकों के ऊपर प्रभाव देखने को मिलेगा। लेकिन सबसे ज्यादा नकारात्मक प्रभाव तीन राशियों के ऊपर देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन

2 of 4
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
जुलाई में शनि के वक्री होने का प्रतिकूल प्रभाव कुंभ राशि के जातकों के ऊपर देखने को मिल सकता है। ऐसे में कुंभ राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने के संकेत हैं। इस दौरान नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्यस्थल पर थोड़ा संभलकर रहना होगा। कामकाज को लेकर मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वहीं जो लोग व्यापार करते हैं उनको किसी तरह के सौदे या निवेश करने में बहुत ही सावधानी बरतनी होगी। आपको आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचना होगा। इस दौरान धन के लेनदेन में भी अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। 
विज्ञापन

3 of 4
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि 
मीन राशि वालों के लिए शनि का वक्री होना अच्छा नहीं रहेगा। सेहत को लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अनावश्यक  रूप से ज्यादा धन खर्च हो सकते हैं। आपके ऊपर आर्थिक दबाव रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को घर से दूर बार-बार जाना पड़ सकता है। जो लोग किसी तरह का अपना बिजनेस करते हैं उनको कोई भी डील बहुत ही सूझबूझ के साथ करनी होगी। 
विज्ञापन

4 of 4
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मेष राशि वालों के लिए शनि का वक्री होना आपके लिए आने वाले समय में कुछ नई तरह की चुनौतियां लेकर आ सकता है। कार्यो में आपको बार-बार असफलता का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान जिन लोगों का कोई कानूनी मामला चल रहा है उनको उसमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना होगा। व्यापार में आपके लिए दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा में इजाफा हो सकता है। इस दौरान पारिवारिक मामलों में कुछ गलतफहमियों का सामना करना पड़ सकता है। 

Palmistry Lucky Line: हाथों की ये खास रेखाएं व्यक्ति को बनाती हैं भाग्यशाली, धन-सफलता से भरा रहता है जीवन


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें