फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Vakri Diwali 2025: दिवाली पर शनि की वक्री चाल से इन राशियों का चमक उठेगा भाग्य

Mon, 29 Sep 2025 01:56 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shani Vakri Diwali 2025:  दिवाली पर शनि के वक्री रहने के कारण कुछ राशि वालों की किस्मत में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आपके भाग्य में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा और धन-दौलत की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
1 of 4
दिवाली पर शनि रहेंगे वक्री - फोटो : adobe
20 अक्तूबर को दिवाली है और सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले न्यायाधीश और कर्मफलदाता शनिदेव मीन राशि में उल्टी चाल यानी वक्री अवस्था में रहते हुए संचरण करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करने के दौरान मार्गी और वक्री गति में संचरण करते हैं। जिसका देश-दुनिया के साथ-साथ हर एक व्यक्ति पर प्रभाव देखने को मिलता है। दिवाली पर शनि के वक्री रहने के कारण कुछ राशि वालों की किस्मत में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आपके भाग्य में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा और धन-दौलत की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं दिवाली पर शनि के वक्री रहने के कारण किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 4
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शनि का वक्री होना बहुत ही शुभ और अनुकूल होने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के लिए इस दौरान कई तरह के नए-नए अवसरों की प्राप्ति होगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार शनिदेव आपकी राशि से कर्म के स्थान पर वक्री हुए हैं। ऐसे में आपको इस अवधि के दौरान करियर-कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में आपको अच्छा लाभ मिलेगा और जीवन में सुख-शांति रहेगी। 
 
विज्ञापन

3 of 4
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए शनि का वक्री चाल से चलना बहुत ही शुभ और सकारात्मक साबित होगा। शनिदेव आपकी राशि से धन और वाणी के स्थान पर वक्री हैं ऐसे में आपको अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। आप अपनी वाणी के प्रभाव के चलते लोगों को काफी प्रभावित करने में सफल होंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। जो लोग किसी व्यापार से संबंधित हैं उनको इस दौरान कोई अच्छी डील मिल सकती है। 

Lucky zodiac: 3 अक्तूबर से वृषभ संग इन 2 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, करियर में आएगा बड़ा बदलाव

विज्ञापन

4 of 4
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शनि का वक्री होना अच्छा परिमाण दिलाएगा। शनिदेव आपकी राशि से तीसरे भाव  में वक्री हैं। जिससे चलते आपको करियर-कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। जो लोग इस दौरान किसी तरह की संपत्ति या वाहन की खदीदारी करने के बारे में सोच रहे हैं उनको यह अवसर आसानी के साथ मिल सकता है। जिन लोगों के वैवाहिक जीवन में अगर कोई परेशाानियां चल रही हैं तो वह दूर हो सकती है। 

Surya Mangal Yuti 2025: दिवाली से पहले सूर्य मंगल की युति से इन राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें