फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Vakri 2024: शनि अब चलेंगे उल्टी चाल, इन राशि वालों के आने वाले दिन रहेंगे सुखों से भरपूर

Wed, 19 Jun 2024 03:53 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कुंभ राशि में शनि होंगे वक्री - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी शनि की चाल में परिवर्तन आता है तो इसका व्यापक प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर होता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रह हैं। यह एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करने के लिए करीब ढाई वर्षों तक का समय लेते हैं। कर्मफलदाता और न्यायप्रिय ग्रह शनि 30 जून को अपनी स्वराशि और मूल त्रिकोण राशि कुंभ में वक्री होंगे। शनि करीब 139 दिनों तक वक्री होंगे। शनि की वक्री चाल से कुछ राशि वालों को धन-दौलत, सुख-समृद्धि और वैभव में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं भाग्यशाली राशियां हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
न्याय और कर्मफलदाता शनि का कुंभ राशि में वक्री होना मेष राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ फलदायी साबित होता है। शनि देव आपकी राशि से आय और लाभ के स्थान पर 30 जून को वक्री होने जा रहे हैं। शनि का वक्री होना आपके लिए अच्छा लाभ प्रदान करने वाला होगा। आपको धन लाभ के अच्छे स्त्रोत प्राप्त होंगे। निवेश के बहुत सारे मौके आपको मिलेगा। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
शनि का कुंभ राशि में वक्री होना वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही अनुकूल साबित हो सकता है। शनिदेव आपकी राशि से कर्म भाव में उल्टी चाल से चलने वाले हैं। आपको नौकरी में अच्छे मौके प्राप्त हो सकते हैं। कारोबार में भी अच्छा मुनाफा और अवसर हासिल होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके हाथ में कोई नया प्रोजेक्ट प्राप्त हो सकता है। 
विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि के लोगों के लिए शनिदेव का वक्री होना बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है। शनिदेव आपकी राशि से दूसरे और वाणी के भाव में वक्री होने जा रहे हैं। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। करियर में उन्नति के बड़े अवसर प्राप्त होंगे। आपका रुका हुआ  धन प्राप्त हो सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें