फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Nakshatra Gochar: शनि जयंती के 11 दिन बाद शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत

Fri, 16 May 2025 06:35 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saturn Transit: 26 मई को शनि जयंती मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन शनि देव का जन्म हुआ था। इस पावन अवसर के 11 दिन बाद यानी 7 जून, शनिवार को शनि देव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
Shani Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला
Saturn Nakshatra Transit 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि देव को न्याय का देवता और कर्मों का फल देने वाला ग्रह माना जाता है। सभी ग्रहों में शनि की गति सबसे धीमी होती है और यही कारण है कि उन्हें एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में लगभग ढाई साल का समय लगता है।
Shanishchari Amavasya 2025: शनिश्चरी अमावस्या पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत,बनेगा धन सम्पत्ति का योग
इस बार शनि देव ने 29 मार्च 2025 को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश किया था। इसके कुछ ही समय बाद, 28 अप्रैल को शनि ने उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश किया। अब शनि इस नक्षत्र के दूसरे चरण (पद) में प्रवेश करने जा रहे हैं, जो ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।
Numerology: इन तारीखों में जन्में लोगों पर केतु ग्रह होते हैं मेहरबान, बनते हैं खास और कामयाब
26 मई को शनि जयंती मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन शनि देव का जन्म हुआ था। इस पावन अवसर के 11 दिन बाद यानी 7 जून, शनिवार को शनि देव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे। यह गोचर कुछ राशियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव और प्रभाव लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वे राशियां। 
Guru Rashi Parivartan: देवगुरु बृहस्पति ने किया मिथुन राशि में गोचर, जानें मेष, वृषभ और मिथुन राशि पर इसका असर
विज्ञापन

2 of 6
Shani Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश काफी शुभ रहेगा। व्यापार करने वालों को तरक्की के अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरीपेशा लोगों के काम की सराहना होगी और करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। जीवनसाथी से अच्छा सहयोग मिलेगा और दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। घर या वाहन से जुड़ी कोई खुशी भी मिल सकती है। साथ ही, संपत्ति में भी वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन

3 of 6
Shani Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला साबित हो सकता है, विशेषकर 7 जून के बाद से। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं और शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और सेहत भी पहले से बेहतर रहेगी। व्यापार को आगे बढ़ाने की जो योजनाएं बन रही थीं, उनमें सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और उनका अच्छा फल भी मिलेगा।

4 of 6
Shani Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए शनि का यह गोचर काफी लाभकारी साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे और जो लोग व्यापार कर रहे हैं, वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने की नई योजनाएं बना सकते हैं। मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है। घरेलू जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। अगर धैर्य और समझदारी से काम लेंगे तो सफलता जल्दी आपके कदम चूमेगी। नौकरी और कारोबार दोनों में लाभ के संकेत हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Shani Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए अच्छे दिनों की शुरुआत होने जा रही है। धन संबंधी मामलों में लाभ मिलने की संभावना है और पुरानी उलझनों से राहत मिल सकती है। पारिवारिक रिश्तों में सुधार आएगा और आप जीवन को नई सोच और ऊर्जा के साथ जीने लगेंगे। आपके काम की प्रशंसा हो सकती है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े नए विचार मन में आ सकते हैं, जिन्हें आप इस समय साकार रूप दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Shani Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे चरण में गोचर करना शुभ साबित होगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के योग बन रहे हैं। जो धन रुका हुआ था, उसकी प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक रूप से प्रतिष्ठा बढ़ेगी और संबंधों में सुधार होगा। आपकी कई इच्छाएं इस समय पूरी हो सकती हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा और नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। निर्णय सोच-समझकर लेने से लाभ होगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें