फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Surya Yuti: शत्रु ग्रह शनि-सूर्य की युति 15 मार्च तक रहने के कारण इन राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें

Tue, 21 Feb 2023 11:25 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
SURYA SHANI YUTI - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि और सूर्य की आपस में शत्रुता रहती है। सूर्य शनिदेव के पिता हैं। वैदिक ज्योति शास्त्र में सूर्य और शनि दोनों ही ग्रहों की अपनी विशेष भूमिका होती है। ज्योतिष के अनुसार सूर्य सभी नौ ग्रहों के राजा होते हैं। यह आत्मा और पिता का प्रतिनिधित्व करते हैं। सूर्य मान-सम्मान, स्वाभिमान और करियर के कारक ग्रह माने जाते हैं। कुंडली में सूर्य के मजबूत होने पर जातकों को समाज में मान-सम्मान और करियर में उच्च पदों पर आसीन होता है। सूर्य हर एक महीने के अंतराल पर अपनी राशि बदलते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति के नाम से जाना जाता है। सूर्य अभी अपने पुत्र शनि देव के स्वामित्व वाली राशि कुंभ में विराजमान है जहां पर 17 जनवरी 2023 से स्वयं शनिदेव भी मौजूद हैं। ऐसे में कुंभ राशि में सूर्य और शनि की युति बनी हुई है। ज्योतिष में सूर्य और शनि की युति को मिलाजुला प्रभाव डालने वाली युति माना गया है। सूर्य-शनि की यह युति 15 मार्च तक रहेगी ऐसे में कुछ राशि के लोगों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं सूर्य-शनि की युति से किन राशि वालों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए सूर्य-शनि की युति कष्टकारक परिणाम दे रही है। आपकी राशि में सूर्य-शनि की युति अष्टम भाव में बनी हुई है। जिस कारण आपके कार्यों में बेवजह की रुकावटें आने वाली हैं। सेहत में गिरावट देखने को मिल रही होगी। धन लाभ उतना नहीं हो पा रहा जितना आपने सोच रखा होगा। आपकी राशि में शनि और सूर्य की प्रभाव से मारकेश भी बना हुआ है ऐसे में आपको विशेष सावधान रहने की जरूरत होगी। मारकेश को ज्योतिष में शुभ नहीं माना जाता है। कुछ दिनों तक आपको काफी निराशी होगी। 
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए शनि-सूर्य की युति नुकसान पहुंचाने वाली होगी। मकर राशि के जातकों के लिए यह युति राशि से दूसरे भाव में हुई है। आपका नुकसान ज्यादा होने की संभावना ज्यादा है। किसी के साथ वाद-विवाद की स्थिति गंभीर रूख ले सकती है जिसकी वजह से मामला बिगड़ भी सकता है ऐसे में सतर्क रहकर ही कोई निर्णय लें। नौकरी पेशा जातकों के लिए उनके कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव होने के कारण व्यापार में भी घाटा हो सकता है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
सूर्य और शनि की युति आपकी राशि में ही हो रही है। यह आपके लिए शुभ नहीं है। कार्यो में देरी होने की वजह से आपको नुकसान की संभावना है। सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। कोई छोटी-मोटी दुर्घटना होने की संभावना है। परिवार में मनमुटाव बढ़ सकता है और जीवनसाथी से किसी विषय को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आपके द्वारा किए गए कार्य के चलते आपके मान-सम्मान को नुकसान हो सकता है। 

यह भी पढ़ें-
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें