धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए बनने वाला राहु, शनि और शुक्र के संयोग से त्रिग्रही योग बहुत ही अनुकूल साबित हो सकता है। यह आपकी राशि से चौथे भाव में बनने जा रहा है। इससे आपकी सुख-सुविधाओं में इजाफा होने के योग हैं। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। जमीन-जायदाद से जुड़ा को मामला आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आपके कार्यों में अच्छी सफलता मिलन के योग हैं।