फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kendra Yog 2025: 1 अगस्त से इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, बन रहा है केंद्र योग

Fri, 25 Jul 2025 01:32 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Kendra Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्यायाधीश का स्थान प्राप्त है और वह मकर-कुंभ राशि के स्वामी ग्रह है। शनि एक राशि में ढाई वर्ष तक रहते है और उसके बाद ही अपनी चाल में बदलाव करते हैं। 
विज्ञापन
1 of 4
Kendra Yog 2025 - फोटो : adobe stock
Kendra Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्यायाधीश का स्थान प्राप्त है और वह मकर-कुंभ राशि के स्वामी ग्रह है। शनि एक राशि में ढाई वर्ष तक रहते है और उसके बाद ही अपनी चाल में बदलाव करते हैं। वर्तमान में वह मीन राशि में विराजमान है। यहां रहते हुए न्याय के कारक शनि कई ग्रहों के साथ युति बना रहे हैं, जिससे कई शुभ-अशुभ योग का निर्माण होता है। हाल ही में शनि वक्री हुए थे, जिसका व्यापक प्रभाव 12 राशियों पर पड़ा था। वहीं अब शनि केंद्र योग का निर्माण करने जा रहे हैं जो ज्योतिष की महत्वपूर्ण घटना में से एक है। बता दें, विलासिता के कारक ग्रह शुक्र और न्याय के देवता शनि 1 अगस्त को शाम 7 बजकर 1 मिनट पर एक-दूसरे से 90 डिग्री पर आएंगे। दोनों ग्रहों की यह स्थिति केंद्र योग का निर्माण करेगी, जिससे कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए इनके नाम जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
केंद्र योग से मेष राशि वालों को करियर में सफलता मिल सकती हैं। आपको अटके काम मनचाहे तरीकों से पूरे होंगे। - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
तत्व: अग्नि 
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: ऊर्जा से भरपूर, साहसी, पहल करने वाला, कभी-कभी आवेगी।


केंद्र योग से मेष राशि वालों को करियर में सफलता मिल सकती हैं। अटके काम मनचाहे तरीकों से पूरे होंगे। इस दौरान आपको मेहनत का उचित फल भी मिलेगा। खास बात यह है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को विशेष लाभ की प्राप्त होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह समय आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपकी आय में वृद्धि के योग बनेंगे। सरकारी कार्यों में किया गया संघर्ष अब खत्म होगा। लाइफ पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। करियर में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर बन रहे हैं शुभ संयोग, इन राशियों को मिलेगी प्यार में सफलता
विज्ञापन

3 of 4
मिथुन राशि वालों को वाहन, जमीन, या धन लाभ की प्राप्ति होगी। आपके पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद भी हल होंगे। - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
तत्व: वायु  
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: बुद्धिमान, संवादकुशल, जिज्ञासु, बहुमुखी प्रतिभा वाले।


मिथुन राशि वालों को वाहन, जमीन, या धन लाभ की प्राप्ति होगी। आपके पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद भी हल होंगे। कार्यक्षेत्र में विशेष पहचान मिलने से परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। किसी भी तरह का चुनाव से संबंधित निर्णय लेना चाह रहे हैं, तो अवसर अनुकूल माना जा रहा है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। केंद्र योग के प्रभाव से सेहत में चल रही परेशानियां दूर होगी। विदेश से काम कर रहे लोगों के व्यापार का विस्तार होगा। धन कमाने के कुछ नए मौके सामने आएंगे।

Surya Gochar 2025: अगस्त में सूर्य करेंगे तीन बार गोचर, इन 3 राशियों को मिलेगा राजयोग जैसा फल
विज्ञापन

4 of 4
केंद्र योग कुंभ राशि वालों के प्रेम जीवन में कई तरह के बदलाव लेकर आएगा। - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि 
तत्व: वायु
स्वामी ग्रह: गुरु, शनि (पारंपरिक), यूरेनस (आधुनिक)
स्वभाव: नवीन विचारक, स्वतंत्र, सामाजिक, मानवतावादी।


केंद्र योग कुंभ राशि वालों के प्रेम जीवन में कई तरह के बदलाव लेकर आएगा। रिश्तों में अनबन दूर होगी। विवाह के लिए प्रस्ताव भी आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। वेतन में वृद्धि होगी। बोनस मिलने के संकेत दिख रहे हैं। विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नई नौकरी के लिए किए गए प्रयास अब सफल होंगे। नौकरीपेशा लोगों को उच्चाधिकारियों से प्रशंसा-पुरस्कार मिलने की पूरी संभावना है।
 

 

Budh Uday on Raksha Bandhan: रक्षाबंधन से इन राशियों के सितारे होंगे बुलंद, मिलेगी आर्थिक समृद्धि

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें