Shani Dev
- फोटो : istock
जातकों पर साढ़ेसाती के दूसरे चरण का असर
शनि का नाम आते ही लोग डर जाते हैं क्योंकि शनि की साढ़ेसाती काफी कष्टकारी मानी जाती है। ज्योतिष के अनुसार शनि की साढ़ेसाती तीन चरणों में होती है। दूसरा चरण काफी कष्टकारी होता है। शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण व्यक्ति को कई तरह के मानसिक,आर्थिक और शारीरिक कष्ट देते हैं। शनि की साढ़ेसाती होने पर व्यक्ति के कार्यों में लगातार बाधाएं आने लगती है। शनिदोष और शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करने के लिए ज्योतिष में कई तरह के उपाय बताए गए हैं। जिनका पालन करते हुए कष्टों को कम किया जा सकता है।