फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2027 में मेष सहित इन राशि के लोगों पर होगी शनि की नजर, बिजनेस-नौकरी में लापरवाही पड़ेगी भारी

Fri, 23 Oct 2026 11:48 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shani Sade Sati 2027: साल 2026 अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह वर्ष ग्रहों की चाल और उनकी बदलती स्थिति के कारण महत्वपूर्ण रहा है। शनि की स्थिति का भी राशियों पर विशेष प्रभाव देखने को मिला। 
विज्ञापन
1 of 4
Shani Sade Sati 2027 - फोटो : अमर उजाला
Shani Sade Sati 2027: साल 2026 अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह वर्ष ग्रहों की चाल और उनकी बदलती स्थिति के कारण काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान कई ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव अलग-अलग राशियों के जीवन पर देखने को मिला है। वहीं, शनि की स्थिति को इस साल अधिक महत्व दिया गया है। उनका प्रभाव जातकों के जीवन में की तरह के बदलाव और उतार-चढ़ाव लेकर आता है। दरअसल, कुछ राशि वालों पर 2026 में शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव बना रहा है। इस अवधि में जातकों को अधिक प्रयास, सेहत समस्याएं और बिजनेस को लेकर कई बदलाव देखे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि साल 2027 में किन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहने वाला है और किन लोगों को अपने कामकाज और व्यवहार में विशेष सावधानी बरतनी होगी। आइए इसके बारे में जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Shani Sade Sati 2027 - फोटो : Amar Ujala
2027 में इन चार राशियों पर रहेगा शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल 2027 में कुंभ, मीन, मेष और वृषभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव अलग-अलग चरणों में देखने को मिल सकता है। शनि के राशि परिवर्तन के कारण इस अवधि में साढ़ेसाती की स्थिति में बदलाव होगा। 3 जून 2027 को शनि के मेष राशि में प्रवेश करने पर वृषभ राशि वालों के लिए साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू होने की गणना की जाती है।
विज्ञापन

3 of 4
Shani Sade Sati 2027 - फोटो : अमर उजाला
वहीं, कुंभ राशि के जातकों को कुछ समय के लिए इससे राहत मिलने की संभावना रहेगी। हालांकि, शनि की चाल में आगे होने वाले बदलाव के कारण यह स्थिति फिर बदल सकती है। 20 अक्तूबर 2027 को शनि के वक्री होकर मीन राशि में लौटने से कुंभ राशि वालों पर साढ़ेसाती का प्रभाव फिर से शुरू होने की संभावना रहेगी। इस तरह साल 2027 में शनि की बदलती चाल इन राशियों के लिए ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 
शनि की सीधी चाल से इन 3 राशि वालों को होगा बड़ा लाभ, नौकरी-बिजनेस से लेकर परीक्षा तक मिलेंगे अच्छे परिणाम
विज्ञापन

4 of 4
Shani Sade Sati 2027 - फोटो : adobe
राशिफल
  • मेष राशि वालों को अपने व्यवहार और फैसलों को लेकर विशेष सतर्क रहने की जरूरत हो सकती है। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें और किसी भी निवेश से पहले अच्छी तरह विचार करें।
  • वृषभ राशि वालों के लिए साल 2027 में शनि की साढ़ेसाती का नया चरण महत्वपूर्ण रह सकता है। इस दौरान परिवार में आपसी तालमेल बनाए रखें और विवादों को बढ़ाने से बचें। अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लेते हुए धैर्य के साथ आगे बढ़ना आपके लिए लाभकारी हो सकता है।
  • कुंभ राशि वालों को इस दौरान अपने कामकाज में अनुशासन बनाए रखने की जरूरत होगी। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें। सेहत को लेकर भी लापरवाही न बरतें।
  • मीन राशि वालों के लिए यह समय धैर्य और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने का संकेत देता है। परिवार और रिश्तों में बातचीत के दौरान संयम रखें। नियमित दिनचर्या और सोच-समझकर लिए गए फैसले आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।
     

लकी राशियां: 6 नवंबर तक इन राशि वालों का भाग्य रहेगा मजबूत, नौकरी-निवेश और व्यापार में मिलेंगे शानदार परिणाम

 

शुक्रादित्य योग से इन राशि वालों को मिलेगा सुख, नवंबर तक चमकेगा भाग्य और होगा लाभ

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें