फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Rahu Yuti: शनि-राहु की युति से बना अशुभ योग, इन राशि वालों को 2 महीने तक रहना होगा बचकर

Thu, 10 Aug 2023 02:40 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
shani rahu yuti - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह समय-समय पर अपनी स्थिति को बदलता रहता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से इसका व्यापक प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर पड़ता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन के अलावा अक्सर दो या दो से ज्यादा ग्रह किसी एक राशि या नक्षत्र में एक साथ आ जाते हैं, तब ऐसी स्थिति में शुभ और अशुभ दोनों ही तरह का संयोग बनता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि और राहु दोनों को ही क्रूर व पापी ग्रह माना जाता है। ऐसे में जब इन दोनों ग्रहों की युति किसी एक राशि या फिर एक नक्षत्र में होती है तो कई राशि वालों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। आपको बता दें कि शनि 17 अक्तूबर तक राहु के स्वामित्व में रहने वाले शतभिषा नक्षत्र में मौजूद रहेंगे। इस तरह से करीब दो महीनों तक राहु और शनि का अशुभ संयोग बना रहेगा जिस कारण से इस युति का बुरा प्रभाव कई राशि के जातकों के ऊपर पड़ने वाला होगा। आइए आपको बताते हैं कि 2 महीनों तक किन-किन राशि वालों को संभलकर रहना होगा। 
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
शनि-राहु की अशुभ युति से इन 3 राशि वालों को रहना होगा संभलकर
कर्क राशि 

ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक शनि-राहु की अशुभ युति का सबसे ज्यादा बुरा प्रभाव कर्क राशि के जातकों के ऊपर पड़ने वाला होगा। शनि के साथ राहु की युति से कर्क राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। आर्थिक रूप से आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह के खर्चे और भागदौड़ होने आपके मन में निराशा का भाव रहेगा। आपको अपना कोई इस दौरान धोखा दे सकता है जिससे आपका मन काफी 
दुखी रह सकता है। ऐसे में आपको 17 अक्तूबर तक सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए 17 अक्तूबर तक का समय काफी मुश्किलों से भरा रहने वाला होगा। शनि-राहु की अशुभ युति से आपको धन हानि और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके बनते हुए कार्यों में बाधाएं आएंगी और समय पर कार्य पूरा नहीं होने के कारण इसका नुकसान आपको उठाना पड़ सकता है। 17 अक्तूबर तक कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले आप उस पर अच्छी तरह से सोच विचार अवश्य करें। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको अपने कार्यालयों में सहकर्मियों संग विवाद हो सकता है। ऐसे में आपको शनि-राहु की युति से बचकर रहना होगा। 
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
शनि-राहु की युति शतभिषा नक्षत्र में होने से कन्या राशि के जातकों के ऊपर प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिल सकता है। मानसिक और आर्थिक परेशानियों में इजाफा हो सकता है। अचानक से कोई दुर्घटना होने के अशुभ संकेत दिखाई दे रहे हैं। परिवार और आसपास के लोगों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। जिस कारण से आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। ऐसे में कन्या राशि के जातकों को आने वाले कुछ दिनों तक विशेष सावधानी बरतनी होगी।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें