फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Nakshtra Parivartan 2024: रक्षाबंधन से एक दिन पहले शनिदेव बदलेंगे चाल, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Tue, 13 Aug 2024 07:09 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रह हैं और यह रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले यानी 18 अगस्त को नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। शनि 18 अगस्त को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में आ जाएंगे। शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने पर इसका व्यापक प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा।
विज्ञापन
1 of 4
कुंभ राशि में शनि देव विराजमान हैं - फोटो : अमर उजाला
Shani Nakshtra Parivartan 2024: ग्रहों की चाल और दशा का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर अवश्य ही पड़ता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह एक निश्चित समय के अंतराल पर अपनी राशि और नक्षत्र का परिवर्तन करते हैं, जिस वजह से इसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ जातकों के जीवन पर भी पड़ता है। आपको बता दें शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रह हैं और यह रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले यानी 18 अगस्त को नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। शनि 18 अगस्त को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में आ जाएंगे। शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने पर इसका व्यापक प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन कुछ राशि के लोगों पर इस नक्षत्र परिवर्तन का विशेष प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगा। शनि आपकी राशि से आय और लाभ के स्थान पर गोचर करेंगे। ऐसे में आपकी इनकम में अच्छी खासी बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। इसके अलावा आपको कई जगहों से अचानक धन लाभ के भी योग बन सकते हैं। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले जातकों को अच्छा लाभ मिल सकता है। आय के नए-नए स्त्रोत मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्रदेव होते हैं और शनि की इनके साथ अच्छी मित्रता रहती हैं ऐसे में शनि का नक्षत्र परिवर्तन वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। शनि की आपकी कुंडली में गोचर 10वें भाव में यानी कर्म भाव में होगा। इस तरह से जो लोग नौकरीपेशा हैं उनके अच्छी संभावना है। वहीं जो लोग बेरोजगार है उनको नौकरी के प्रस्ताव आ सकते हैं। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में अच्छा संतुलन रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको उन्नति के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव होते हैं और यह इस समय इसी राशि में विराजमान हैं, ऐसे में शनि का नक्षत्र परिवर्तन कुंभ राशि के लोगों के लिए बहुत ही अनुकूल सिद्ध हो सकता है। आपके आत्मविश्वास, मान-सम्मान और सुख-साधनों में वृद्धि होगी। आपके व्यक्तित्व में अच्छा निखार आएगा। निवेश के लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा साबित होगा। कुछ योजनाओं के कारण आपको बहुत अच्छा और बड़ा फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें