फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Gochar 2026: 2 जुलाई से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, शनि देव की कृपा से मिलेगी बड़ी सफलता

Tue, 30 Jun 2026 11:02 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shani Nakshatra Pad Gochar 2026: 2 जुलाई 2026 को कुछ राशि वालों को विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। शनि गोचर के बाद से कुछ राशियों के लिए समय पहले से अधिक अनुकूल होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
1 of 4
Shani Nakshatra Pad Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
Shani Nakshatra Pad Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 2 जुलाई 2026, गुरुवार को सुबह लगभग 8 बजकर 22 मिनट पर शनि देव नक्षत्र पद परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दौरान शनि रेवती नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे। रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध ग्रह माने जाते हैं, ऐसे में शनि और बुध का यह विशेष संबंध कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। खासतौर पर करियर, व्यापार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन में अच्छे संकेत देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा जातकों के अच्छे दिन भी शुरू होने के योग बनेंगे। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह गोचर शुभ परिणाम देने वाला है।
July Career Predictions: नौकरी में किसे मिलेगा किस्मत का साथ? जानें सभी 12 राशियों का करियर राशिफल
Dashank Yog: दशांक योग के शुभ संयोग से शुरू होगा जुलाई का महीना, कर्क समेत इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत
विज्ञापन

2 of 4
Shani Nakshatra Pad Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
व्यापार और धन लाभ के बनेंगे मजबूत योग
मेष राशि के लिए समय खास रहेगा। जो लोग व्यापार या कारोबार से जुड़े हुए हैं, उनके लिए यह समय काफी लाभदायक साबित होने वाला है। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। किसी बड़ी मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। नए सौदों से अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले अधिक मजबूत होती नजर आएगी। निवेश से भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नए संपर्क बनने से कारोबार विस्तार के योग बनेंगे।
Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन राशि वालों को मिलेगा बड़ा लाभ, नौकरी के बनेंगे योग
विज्ञापन

3 of 4
Shani Nakshatra Pad Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
नौकरी और करियर में मिलेगी बड़ी सफलता
कर्क राशि वालों को विशेष लाभ मिलने के अधिक योग हैं। आने वाले दिनों में कामकाज के सिलसिले में यात्राएं बढ़ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में आने वाले दिनों में बेहतरीन परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आपकी मेहनत और काम करने का तरीका अधिकारियों को प्रभावित करेगा, जिससे पद प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत भी बन रहे हैं।
Magha Nakshatra Gochar: 4 जुलाई से शुक्र मघा नक्षत्र में, इन राशियों की किस्मत खुलेगी, धन और सुख की होगी बारिश
ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026: इन 5 राशियों के लिए शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा
विज्ञापन

4 of 4
Shani Nakshatra Pad Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
रिश्तों में बढ़ेगा विश्वास और मिलेगा सहयोग
धनु राशि वालों को धन लाभ होगा। इस अवधि में परिवार और करीबी लोगों के साथ रिश्ते पहले से अधिक मजबूत हो सकते हैं। आपसी विश्वास बढ़ेगा और संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। व्यापारियों के लिए लंबी दूरी की यात्राएं लाभदायक साबित हो सकती हैं। घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा। सीनियर और जूनियर दोनों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलने से आपको विशेष लाभ मिलने की संभावना है।
July Monthly Horoscope: जुलाई का मासिक राशिफल ला रहा है बड़ा बदलाव, 4 राशियां रहेंगी जबरदस्त फायदे में
Weekly Horoscope: मेष समेत इन राशियों को मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें