Saturn Nakshatra Change 2026: शनि 9 अक्तूबर 2026 को साल का आखिरी नक्षत्र गोचर करने जा रहे हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस दिन शाम 7 बजकर 28 मिनट पर शनिदेव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि, साल का यह आखिरी नक्षत्र परिवर्तन शनि के अपने ही नक्षत्र में होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इसे विशेष महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि शनि के इस गोचर से कुछ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान कुछ जातकों को नए लोगों के साथ काम करने के अवसर प्राप्त होंगे, तो कुछ की लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। शनि 8 फरवरी 2027 तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस अवधि में किन तीन राशि वालों को भाग्य का साथ मिल सकता है।