फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शाम से इन 5 राशियों के ऊपर शनि रहेंगे मेहरबान, नक्षत्र परिवर्तन करने से नौकरी-व्यापार में मिलेगी सफलता

Fri, 09 Oct 2026 02:54 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

9 अक्तूबर 2026 को शनि अपने स्वामित्व वाले नक्षत्र में गोचर करेंगे जिससे आने वाले कुछ दिनों में कई राशि वालों को लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
1 of 6
शनि नक्षत्र परिवर्तन 2026 - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार, 9 अक्तूबर की शाम को शनि की चाल में बड़ा बदलाव होने वाला है। शुक्रवार शाम करीब 7 बजकर 28 मिनट पर शनि अपना नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं। ज्योतिष में शनि की चाल और राशि बदलने का विशेष महत्व होता है। जब-जब शनि की चाल में बदलाव आता है तो इसका व्यापक असर सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। आज शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं जो 8 फरवरी 2027 तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी स्वयं शनिदेव होते हैं। ऐसे में इनका गोचर बहुत ही खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से कई राशियों के ऊपर आने वाले 122 दिन शुभ साबित हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से किन राशियों के जीवन में अच्छा बदलाव आ सकता है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि पर शनि नक्षत्र परिवर्तन का असर
शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से आने वाले दिनों में वृषभ राशि के जातकों को कई तरह के बेहतरीन लाभ मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में बेहतर अवसर मिल सकता है। नौकरीपेशा जातको को कमाई के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। आपके करियर में अच्छा मुकाम हासिल होगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा और ग्रोथ होगा। आपकी परेशानियां कम होगी और रुतबे में वृद्धि होगी। आने वाले दिनों में आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि पर शनि क नक्षत्र का सकारात्मक प्रभाव
आने वाले 122 दिन तक शनि के नक्षत्र परिवर्तन से मिथुन राशि वालों के जीवन पर सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। शनि की बदली चाल का प्रभाव मिथुन राशि वालों पर सबसे ज्यादा होगा। आपकी आय में अच्छा इजाफा होगा और लेन-देन में आपके पक्ष में मजबूती रहेगी। व्यापार में लाभ की प्राप्ति होगी। निवेश संबंधी मामलों में आपको अच्छा रिजल्ट हासिल होगा। कोर्ट-कचहरी में अगर कोई मामला लंबित है तो उसमें आपको मजबूती मिलेगी। 
 

4 of 6
- फोटो : amar ujala
तुला राशि पर शनि के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव
शनि का नक्षत्र परिवर्तन तुला राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी रहेगा। अचानक से लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके रुतबे में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में आने वाले दिनों में ऊंचे पद की प्राप्ति हो सकती है। आपके बैंक बैलेंस में इजाफा होगा। शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से इस राशि वालों की परेशानियों में कमी देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
मकर राशि पर शनि के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव
मकर राशि के स्वामी ग्रह स्वयं शनिदेव होते हैं। ऐसे में शनि का नक्षत्र परिवर्तन आने वाले दिनों में नौकरी-व्यापार में काफी लाभ मिलेगा। आय में इजाफा होगा और आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। धन प्राप्ति के अवसर बढ़ेंगे और धार्मिक गतिविधियों की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि पर शनि के नक्षत्र परिवर्तन का सकारात्मक प्रभाव
कुंभ राशि वालों पर शनि के नक्षत्र परिवर्तन का अच्छा और सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। 122 दिनों तक कुंभ राशि वालों के कई काम पूरे होंगे जिससे अच्छा खासा धन अर्जित करने में आपको कामयाबी मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम और व्यापार में अच्छा मुनाफा अर्जित होगा। आने वाले दिनों में आपको कानूनी मामलों में वृद्धि होगी। 

विष योग: शनि की चंद्रमा पर दृष्टि से बनेगा खतरनाक योग, आज इन तीन राशियों को रहना होगा सावधान

ग्रहों का षडाष्टक योग मचाएगा हलचल, 9 अक्तूबर को इन 5 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें