फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 4 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा 12 जुलाई से बना शनि मंगल का योग

Tue, 12 Jul 2016 03:03 PM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
शन‌ि मंगल
तुला राश‌ि से सीधी चाल चलते हुए मंगल एक बार फ‌िर अपने घर वृश्च‌िक राश‌ि में लौटे हैं। इस राश‌ि में पहले से शन‌ि महाराज मौजूद हैं। शन‌ि मंगल का इस राश‌ि में साथ अब 18 स‌ितंबर तक रहने वाला है। यानी अगले तीन महीने वृश्च‌िक राश‌ि में मौजूद शन‌ि मंगल आपके जीवन पर असर डालेंगे। देख‌िए इससे आपके जीवन में सुख अध‌िक अा रहा है या परेशानी।
विज्ञापन

मेष: कार्यक्षेत्र में अध‌िकार‌ियों से तालमेल बनाकर रखना होगा

2 of 13
मेष राश‌ि
आपकी राश‌ि से आठवें घर में शन‌ि के साथ राश‌ि स्वामी मंगल की मौजूदगी सेहत के मामले में परेशानी का संकेत दे रही है। इन द‌‌िनों आपको अपने कार्यक्षेत्र में अध‌िकार‌ियों से तालमेल बनाकर रखना होगा नहीं तो कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती है। आप अपनी नौकरी में बदलाव के ल‌िए प्रयास कर सकते हैं। घर गृहस्‍थी में तालमेल की कमी महसूस करेंगे।
विज्ञापन

वृष राश‌िः जीवन में मनमुटाव और तालमेल में कमी रह सकती है

3 of 13
वृष राश‌ि
राश‌ि से सातवें घर में शन‌ि मंगल का योग पार‌िवार‌िक जीवन में मनमुटाव और तालमेल में कमी को दर्शा रहा है। इन द‌िनों अपनी वाणी और क्रोध पर न‌ियंत्रण रखें नहीं तो गृहस्‍थी में तनाव बढ़ सकता है। साझेदारी के काम में अध‌िक ध्यान देने की जरुरत है, लापरवाही से बचें। आप काफी उर्जावान और सक्र‌िय रहेंगे, अध‌िक मेहनत से शरीर‌िक कष्ट हो सकता है इसल‌िए अपनी क्षमता का ध्यान रखते हुए काम करें। सलाह है क‌ि दोस्ती में आंख बंद करके कोई भी काम न करें।

मिथुन राश‌िः भाग्य का सहयोग म‌िलेगा इसल‌िए कुछ नया करना चाहते हैं तो इस समय प्रयास कीज‌िए

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
राश‌ि से छठे घर में शन‌ि मंगल का योग आपके ल‌िए म‌िलाजुला फल देने वाला है। व‌िरोध‌ियों से सावधान रहें लेक‌िन डरने की जरुरत नहीं है आप उन्हें मात देने में सफल रहेंगे। एक बात का ध्यान रखें क‌िसी के बारे में कुछ भी सार्वजन‌िक तौर पर ट‌िप्पणी नहीं दें। भाग्य का सहयोग म‌िलेगा इसल‌िए कुछ नया करना चाहते हैं तो इस समय प्रयास कीज‌िए। नौकरी व्यवसाय में मेहनत से क‌िया गया प्रयास सफलता देगा, वैसा इन द‌िनों ग्रहों के योग के कारण आपके ऊपर काम का दबाव भी रहेगा।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः नौकरी में पद प्रत‌िष्ठा का लाभ म‌िल सकता है

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
शन‌ि मंगल का योग आपकी राश‌ि से पांचवे घर में बना है जो बता रहा है क‌ि संतान के मामले में थोड़ी सावधानी रखें और उनका ध्यान रखें। इन द‌िनों पर आप लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। आपनी सोच और बुद्ध‌ि को सही द‌िशा में लगाकर रखेंगे तो आपको नौकरी में पद प्रत‌िष्ठा का लाभ म‌िल सकता है। अधूरे कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। सलाह है क‌ि जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें, वैसे यह समय आपके ल‌िए लाभप्रद रहेगा।
विज्ञापन

सिंह राश‌िः जमीन-जायदाद के मामले में व‌िवाद से गुजरना पड़ सकता है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
शन‌ि मंगल आपकी राश‌ि से चौथे घर में गोचर करेंगे। इस घर में शन‌ि मंगल के होने से जमीन-जायदाद के मामले में आपको व‌िवाद से गुजरना पड़ सकता है, हलांक‌ि इसका पर‌िणाम आपके पक्ष में हो सकता है। मानस‌िक तौर पर आप उलझन में रहेंगे अपने क‌िसी फैसले को लेकर आप थोड़े परेशान भी रह सकते हैं। माता की सेहत और नौकरी व्यवाय में उतार-चढ़ाव से कष्ट की अनुभूत‌ि हो सकती है।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः जीवनसाथी के सहयोग से कठ‌िनाइयों से न‌िकलने में आसानी होगी

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
राश‌ि से तीसरे घर में दो अशुभ ग्रहों का संयोग आपके ल‌िए म‌िलाजुला फल देने वाला है। आपका मनोबल और उत्साह बढ़ेगा। लेक‌िन जोख‌िम भरे कामों से बचकर रहें तो आपके ल‌िए अच्छा रहेगा। आर्थ‌िक मामलों में आपको समझदारी से काम लेना होगा क्योंक‌ि आपके खर्चे अचानक ही बढ़ने वाले हैं। लेक‌िन अच्छी बात यह है क‌ि जीवनसाथी के साथी के साथ आपका तालमेल बढ़ेगा और इनके सहयोग से कठ‌िनाइयों से न‌िकलने में आसानी होगी।

तुला राश‌िः आर्थ‌िक पक्ष बढ़‌िया रहेगा

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
रुपये पैसों के मामले में आपकी राश‌ि से दूसरे घर में बना शन‌ि मंगल का योग लाभप्रद रहेगा। आपको कुछ ऐसे स्रोतों से धन लाभ म‌िल सकता है जहां से आपकी उम्मीद भी नहीं होगी। लेक‌िन पार‌िवार‌िक मामलों में शन‌ि मंगल का यह गोचर बहुत अच्छा नहीं है इन मामलों में आपको परेशानी हो सकती है। सलाह है क‌ि अपने से अनुभवी और बडों की बातों का ध्यान रखें।

वृश्चिक राश‌िः कार्यक्षेत्र में आप काफी सक्र‌िय रहेंगे

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
आपकी राश‌ि में मंगल शन‌ि का योग आपको क्रोधी और अत‌ि उत्साही बना रहा है ऐसे में आपको संयम से काम लेना होगा नहीं तो खुद को चोट पहुंचा सकते हैं। आपकी वाणी और व्यवहार के कारण लोग आपसे दूरी बनाने की कोश‌िश करेंगे। वैसे अच्छी बात यह है क‌ि इन द‌िनों कार्यक्षेत्र में आप काफी सक्र‌िय रहेंगे, अधूरे कार्य पूरे होंगे और आपका प्रभाव बढ़ेगा।

धनु राश‌िः  आपके खर्च बढ़ेंगे

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
आपकी राश‌ि से बारहवें घर बना शन‌ि मंगल का योग आपको लंबी दूरी की यात्रा करवा सकता है इसल‌िए यात्रा के ल‌िए तैयार रहें। इन द‌िनों आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा ज‌िससे पूरी नींद नहीं ले पाएंगे ज‌िसका असर सेहत पर पड़ सकता है। आपके खर्च बढ़ेंगे, व्यय पर न‌ियंत्रण रखने की कोश‌िश करें। 

मकर राश‌िः भाग्य का साथ म‌‌िलेगा

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
आपके ल‌िए शन‌ि मंगल का गोचर वृश्च‌िक राश‌ि में होना कुल म‌िलाकर लाभप्रद रहेगा। जमीन मकान की खरीद ब‌िक्री से आपको लाभ म‌िल सकता है। भाग्य का सहयोग म‌िलने से आप अपने प्रयास में सफल होंगे। जो लोग घर खरीदना या बनाना चाहते हैं उन्हें प्रयास करना चाह‌िए, चाहत पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में मेल जो बनाकर रखेंगे तो आपके ह‌ित में रहेगा। स्वास्‍थ्य का ध्यान रख‌िए।

कुंभ्‍ा राश‌िः कार्यक्षेत्र में आपका महत्व बढ़ेगा

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
आपके ल‌िए यह सयम अनुकूल है आपको अपनी चाहतों को पूरा करने के ल‌िए लगातार प्रयास करना चाह‌िए। कार्यक्षेत्र में आपका महत्व बढ़ेगा लेक‌िन काम का दबाव भी बढ़ेगा। पार‌िवार‌िक जीवन में तालमेल की कमी से कुछ परेशानी होगी लेक‌िन समझदारी से व‌िषयों को संभाल लेंगे। इन गोचर में आप नाम और यश भी कमाएंगे इसल‌िए अपने काम पर ध्यान दें।
विज्ञापन

मीन राश‌िः धन लाभ होगा 

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
भाग्य स्‍थान यानी राश‌ि से नवें घर में बना शन‌ि मंगल का योग आपको लाभ द‌िलाएग लेक‌िन पर‌िश्रम और संघर्ष भी करना होगा। सेहत के मामले में आपको लापरवाही से बचना होगा। मन में क‌िसी बात को लेकर उलझन की स्‍थ‌ित‌ि रहेगा, समझदारी से न‌िर्णय लेना होगा। ईश्वर के प्रत‌ि आस्‍था बनाए रखें और तीर्थ स्‍थान की यात्रा करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें