फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शनिदेव हो गए हैं मार्गी, जानिए किन राशियों के आएंगे अच्छे दिन, सभी पर इनका प्रभाव

Tue, 29 Sep 2020 11:34 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
shani transit 2020 - फोटो : अमर उजाला
29 सितंबर, मंगलवार से अब शनिदेव मकर राशि में रहते हुए मार्गी हो गए हैं। इससे पहले शनि 11 मई को शनि मकर राशि में ही उल्टी चाल से यानी वक्री अवस्था में भ्रमण कर रहे हैं। ज्योतिषशास्त्र में शनि की चाल का विशेष महत्व होता है। जब-जब शनि अपनी चाल या राशि बदलते हैं तब-तब देश और दुनिया के साथ जातकों के जीवन पर भी इसका व्यापक असर दिखाई देता है। कुंडली में शनि के शुभ या अशुभ स्थिति में होने पर जातकों के अच्छे और बुरे दिन आरंभ हो जाते हैं। शनि के मार्गी होने पर इसका सभी जातकों पर कैस पड़ेगा प्रभाव आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि- आपकी राशि से शनिदेव 10 वें भाव जोकि कर्म भाव होता है वहां से मार्गी हो रहे हैं। कर्मभाव में शनिदेव का मार्गी होना बिजनेस के नजरिए से अच्छा रहेगा हालांकि इस दौरान खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। रोजगार के अवसरों में उन्नति होगी। माता पिता के स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दें। शासन सत्ता का सुख आपको मिल सकता है ऐसे में आप राजनीति में भाग्य आजमा सकते हैं। आपकी राशि से शनि का मार्गी होने से पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
बृषभ राशि- आपके लिए भाग्य उन्नति के नए दरवाजे खोलेगा। व्यापार के क्षेत्र में भी अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। 
 

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि- आपकी  राशि से शनिदेव अष्टमभाव में गोचर कर रहे है जिस पर शनिदेव का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। 
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि- नया व्यापार आरंभ करने की दृष्टि से समय अनुकूल है किंतु साझा व्यापार करने से बचें। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें, दिया गया धन वापस आने में संदेह। शनिदेव की पूर्ण दृष्टि के परिणामस्वरूप मानसिक अशांति रहेगी।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि- कोर्ट कचहरी के मामलों  का निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। गुप्त शत्रु बनेंगे भी और नष्ट भी होंगे। यात्रा का लाभ मिलेगा। 
 
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि- राशि से पंचम यानी विद्याभाव में गोचर कर रहे शनिदेव के मार्गी होने के शुभ प्रभाव कन्या राशि के जातकों पर पड़ेगा। नौकरी में भी पदोन्नति एवं नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के योग।

8 of 13
राशि
तुला राशि- आपकी राशि से शनि का मार्गी चौथे भाव में गोचर कर रहे है। जो राजयोग कारक है। यह समय आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाएगा। समाज में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो भी समय अनुकूल रहेगा।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि-  शनिदेव का मार्गी होकर गोचर करना आपको कामयाबियों के शिखर पर ले जाएगा। कुछ महीनों में कई तरह के ऐसे अप्रत्याशित परिणाम आएंगे।
 

10 of 13
राशि
धनु राशि- आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आय के साधन पहले से और भी मजबूत होंगे और शनि की साढ़ेसाती के दुष्प्रभाव में कमी आएगी। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।
 

11 of 13
राशि
मकर राशि- मकर राशि में ही शनि मार्गी हो रहे हैं ऐसे में शनिदेव आपको शुभ परिणाम देंगे। अब हर एक काम में आपको सफलता मिलेगी। 
 

12 of 13
राशि
कुंभ राशि- आपके लिए शनि हानिभाव में मार्गी होने से भागदौड़ और कष्टकर यात्राएं करवा सकते हैं। अधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। शत्रु भाव पर इनकी दृष्टि के प्रभाव स्वरूप कोर्ट कचहरी के अधिकतर मामले आसानी से सुलझ जाएंगे। 
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि- आय के साधन में बढ़ोतरी होगी। आपके लिए शनि का मकर राशि में मार्गी होना मिलाजुला परिणाम देखने को मिलेगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें