फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 29 September 2020: कर्क, तुला और मकर राशि वालों के लिए शुभ रहेगा दिन, पढ़ें मंगलवार का राशिफल

Tue, 29 Sep 2020 06:41 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Today Horoscope in Hindi, 29 September, 2020                   
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...

विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा और आपके दोस्तों से भी खूब बातचीत होगी। वह आपके काम आएंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन झड़प की भेंट चढ़ सकता है, इसलिए सावधानी रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बहुत खूबसूरत रहेगा। आज अपने दिल के तार चढ़ने का मौका मिलेगा और रोमांटिक माहौल रहेगा। काम के सिलसिले में काफी मेहनत करेंगे। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन मान आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपका पूरा ध्यान आज अपने काम पर होगा, जिसकी बदौलत आपके परफॉर्मेंस में जबरदस्त सुधार होगा और आप अपने काम में मजबूती पाएंगे। घर का माहौल भी बढ़िया रहेगा। आपस में प्रेम दिखेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में कोई शक पनप सकता है, इसलिए सावधानी रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बेहद सामान्य रहेगा।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन मान आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। अपने घर में खुद को ज्यादा स्मार्ट दिखाने की कोशिश करना नुकसानदायक रहेगा। परिवार के लोगों का सहयोग पाने के लिए उनसे प्यार से बात करें। परिवार के छोटो का आपको प्रेम मिलेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन मान मजबूत रहेगा। आपसी समझदारी विकसित होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान वैसे तो अच्छा है, लेकिन कोई झड़प ना हो, इसलिए कुछ गलत ना बोले काम के सिलसिले में दिन मजबूत रहेगा। आपकी उन्नति के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा तनाव पूर्ण रहेगा। किसी बात को लेकर या संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में दिनमान सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग मन में किसी गलतफहमी के चलते अपने प्रिय से झगड़ा कर सकते हैं। काम के सिलसिले में दिनमान बेहद मजबूत है। सेहत का ध्यान रखें।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज काफी अच्छा रहेगा। आपका पूरा ध्यान जीवनसाथी की खुशी पर होगा, इसलिए आज उन्हें बहुत खुशी देंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज के दिन अपने मन की बात अपने दिलबर से कहेंगे और अपने प्यार को खुलकर स्वीकार करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है और आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी। भाग्य का भी साथ मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन माध्यमिक से फलदायक रहेगा। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है और आप किसी बात को लेकर थोड़े उदास हो सकते हैं। हल्का बुखार भी हो सकता है। सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा। लंबी यात्रा की प्लानिंग हो सकती है। काम के सिलसिले में दिनमान मध्यम रहेगा। परिवार का सपोर्ट मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य है और जो लोग शादीशुदा है। वह अपने जीवन को लेकर आशान्वित रहेंगे।

8 of 13
rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन मान आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान के लिए मन में विशेष प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए निर्माण रोमांटिक रहेगा। काफी क्रिएटिव होंगे और अपने प्रिय का दिल जीतने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी अच्छा चलेगा। हालांकि जीवन साथी कुछ एग्रेसिव हो सकता है, फिर भी रिश्ते में प्रेम बना रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अपने प्रयासों का फल मिलेगा, लेकिन फिर भी आप अपनी तरक्की से ज्यादा संतुष्ट नहीं दिखेंगे।

9 of 13
rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन मान आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। घर में कोई नया काम कराएंगे। परिवार पर ध्यान देंगे, काम के सिलसिले में मन भटकेगा, इसलिए सावधानी रखना जरूरी होगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य तरीके से व्यतीत होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर काफी पजेसिव होंगे। आपके घर के खर्चे भी होंगे, लेकिन इनकम ठीक होने से ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

10 of 13
rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन मान आपके लिए अच्छा रहेगा। दोस्तों का सपोर्ट मिलेगा। आपके मन में कुछ नया करने की चाह जागेगी। काम के सिलसिले में भाग्य भी प्रबल रहेगा और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। इनकम में भी अच्छी बढ़ोतरी होगी। धार्मिक कामों पर खर्चा करेंगे। सेहत मजबूत रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान मध्यम रहेगा। शांति से काम लेना अच्छा होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन से तनाव की छुट्टी होगी।
 

11 of 13
rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसों की आवक होगी, जिससे घर की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। परिवार में प्रेम रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपका ध्यान आकर्षित करेंगे। काम के सिलसिले में बुद्धि लगाकर आप अच्छा नाम बनाएंगे, लेकिन किसी से झड़प होने की स्थिति बन सकती है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन  अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा और वे अपने प्रिय के साथ बहुत खुश होंगे।
 

12 of 13
rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। मानसिक रूप से तनाव से दूर होंगे, सेहत अच्छी रहेगी। खुद पर भी ध्यान देंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन मान बहुत खूबसूरत रहेगा। अपने प्रिय से रिश्ते के आगे बढ़ाने की बात कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन रोमांटिक रहेगा और अपने दिन को इंजॉय करेंगे। काम के सिलसिले में आपको थोड़ा ध्यान देना पड़ेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन मान आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। खर्चों में यकायक होती हुई बढोत्तरी आपका ध्यान आकर्षित करेगी। आप मानसिक रूप से किसी बात को लेकर कुछ बेचैन हो सकते हैं। इनकम ठीक-ठाक होगी। काम के सिलसिले में आपका अनुभव काम आएगा, जिससे मुश्किल समय में भी आप अच्छा परफॉर्म कर पाएंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिन मान थोड़ा कमजोर है। जीवन साथी कुछ कड़वी बातें कह सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें