फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Margi 2025: नवंबर में कर्मफलदाता शनि होंगे मार्गी, इन राशि वालों को करियर-कारोबार में मिलेगी तरक्की

Wed, 29 Oct 2025 11:40 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Shani Margi 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय के देवता कहा जाता है। वह जातकों को कर्मों के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं। यही कारण है कि उन्हें 'कर्मफलदाता शनि' के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 4
Shani Margi 2025 - फोटो : adobe stock
Shani Margi 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय के देवता कहा जाता है। वह जातकों को कर्मों के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं। यही कारण है कि उन्हें 'कर्मफलदाता शनि' के नाम से भी जाना जाता है। शनि ग्रह को नौ ग्रहों में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है, क्योंकि उनका गोचर और युति 12 राशियों सहित देश-दुनिया के कामकाज को प्रभावित करता है। वर्तमान में वह मीन राशि में विराजमान हैं और शनि इसी राशि में 28 नवंबर 2025 को मार्गी होने जा रहे हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक शनि के मार्गी होते ही कुछ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। इन जातकों को करियर में उन्नति, व्यापार में लाभ और आर्थिक प्रगति के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं।

Ketu Gochar 2026: सूर्य की राशि में केतु ग्रह करेंगे गोचर, इन चार राशियों की चमकेगी किस्मत
विज्ञापन

2 of 4
शनि के मार्गी होने पर आपको कारोबार में धन लाभ हो सकता है। - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
शनि के मार्गी होने पर आपको कारोबार में धन लाभ हो सकता है। धन से जुड़ी सभी समस्याएं समाप्त होगी और आप कोई वाहन लेकर आ सकते हैं। इस समय व्यापारियों को धन लाभ होगा और आपको आगे आने के कई अवसर प्राप्त होंगे। इस समय आप कला के क्षेत्र में भी अच्छा नाम हासिल करेंगे।  व्यापार का विस्तार होने के योग बनेंगे। करियर-कारोबार में पूरी तरह से अनुकूलता बनी रहेगी। मिथुन राशि वालों को लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 

November Lucky Rashiyan: नवंबर में 4 ग्रहों की बदलेगी चाल, मेष सहित इन राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले
विज्ञापन

3 of 4
रिश्ते-नाते बेहतर बने रहेंगे। मनचाहा ट्रांसफर मिलने की संभावना बनेगी। - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। आपकी कार्यक्षेत्र में पहचान बढ़ेगी और अधिकारी लोग किसी सम्मान से आपको नवाजेंगे। विदेश में कोई कार्य आपके हाथ लग सकता है, जिससे जीवन में बदलाव व भौतिक सुख बढ़ने के योग है। भूमि-भवन से जुड़ा विवाद सुलझ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ होगा। रिश्ते-नाते बेहतर बने रहेंगे। मनचाहा ट्रांसफर मिलने की संभावना बनेगी।

Shukra Gochar: 2 नवंबर से इन राशि वालों के करियर-कारोबार में आएगा बदलाव, धन लाभ के बनेंगे योग
विज्ञापन

4 of 4
कुंभ राशि वालों को व्यापार में लाभ होगा। नौकरीपेशा वर्ग को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को व्यापार में लाभ होगा। नौकरीपेशा वर्ग को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। कुंभ राशि वालों को जिन कार्यों को पूरा करने में बाधाएं आ रही थी, वह दूर होगी। आप कार्यक्षेत्र में पूरे मनोयोग से काम करेंगे। नए प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगे और कठिन से कठिन कार्य की जिम्मेदारी लेने में पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान लंबी दूरी की यात्रा के योग भी बन सकते हैं।आय में वृद्धि हो सकती है। विलासिता जीवन आप इस समय जी सकते हैं। इस अवधि में कुंभ राशि वालों को करियर में नया मुकाम हासिल करने के अवसर मिल सकते हैं।
 

Shani Dev: साल 2026 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें