फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

November Lucky Rashiyan: नवंबर में 4 ग्रहों की बदलेगी चाल, मेष सहित इन राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले

Wed, 29 Oct 2025 11:31 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

November Lucky Rashiyan: ज्योतिषियों के मुताबिक नवंबर माह में शुक्र, बुध, सूर्य जैसे बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। सर्वप्रथम शुक्र अपनी चाल में बदलाव करते हुए 2 नवंबर को कन्या से तुला राशि में अपना स्थान लेंगे। इसके बाद ग्रहों के राजा सूर्य 16 नवंबर को राशि परिवर्तन करेंगे।
विज्ञापन
1 of 4
November Lucky Rashiyan - फोटो : अमर उजाला
November Lucky Rashiyan: ज्योतिषियों के मुताबिक नवंबर माह में शुक्र, बुध, सूर्य जैसे बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। सर्वप्रथम शुक्र अपनी चाल में बदलाव करते हुए 2 नवंबर को कन्या से तुला राशि में अपना स्थान लेंगे। इसके बाद ग्रहों के राजा सूर्य 16 नवंबर को राशि परिवर्तन करेंगे। वह दोपहर 1 बजकर 44 मिनट पर तुला से वृश्चिक में आएंगे। इसके बाद बुध वृश्चिक राशि में उदय होंगे, जो ज्योतिष शास्त्र की अहम घटनाओं में से एक है। फिर शुक्र वृश्चिक राशि में अस्त और शनि मीन राशि में मार्गी होंगे। हालांकि, इस अवधि में हर दो से तीन दिन बाद मन के कारक चंद्रमा भी राशि में परिवर्तन करेंगे। ग्रहों की इस चाल और युति का खास प्रभाव 12 राशियों पर संभव है। परंतु कुछ राशि वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। आइए इनके नाम जानते हैं।

Mars Transit 2025: मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर, इस राशि के लिए रहेगा शुभ और मिलेंगे बेहतर परिणाम
विज्ञापन

2 of 4
लक्ष्यों को हासिल करने में कामयाबी मिलती हुई नजर आएगी। - फोटो : अमर उजाला
मेष लकी राशिफल
यह समय मेष राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। आपको करियर-कारोबार में नए अवसर मिलेंगे। धन में भी वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। मेष राशि वालों की लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। नए काम के लिए यह समय भाग्यशाली रहेगा। कार्यक्षेत्र में पूरे मनोयोग से काम करेंगे। घर में धार्मिक और मांगलिक उत्सव होने से खुशियों का वास होगा। अगर लंबे समय से नौकरी की तालाश में जुटे थे, तो मनचाही जगह काम मिल सकता है। लक्ष्यों को हासिल करने में कामयाबी मिलती हुई नजर आएगी।

Shukra Gochar: 2 नवंबर से इन राशि वालों के करियर-कारोबार में आएगा बदलाव, धन लाभ के बनेंगे योग
विज्ञापन

3 of 4
व्यापारी लोग बाजार में आई तेजी का लाभ उठा सकेंगे और आपकी साख बढ़ेगी। - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लकी राशिफल
आपको व्यापार में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। हालांकि, इस राशि के जातकों को नवंबर में लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। आपके रिश्ते-नाते बेहतर बने रहेंगे। कठिन समय में जीवनसाथी आपका संबल बनेगा। इस समय आपको माता-पिता का साथ भरपूर मात्रा में मिलेगा। कला से समाज में एक नई पहचान मिलेगी। दोस्तों और क्रश का आपके प्रति स्नेह बढ़ेगा। इस समय सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ संबंध प्रगाढ़ होगा। व्यापारी लोग बाजार में आई तेजी का लाभ उठा सकेंगे और आपकी साख बढ़ेगी। 
विज्ञापन

4 of 4
अगर कोई सपनों का घर आप लेना चाह रहे थे, तो उसके लिए मार्गदर्शन मिलेगा। - फोटो : अमर उजाला
तुला लकी राशिफल
तुला राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है। जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, वह पूरे होंगे। इष्ट मित्रों के सहयोग से नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी बड़े कार्य को समय से पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। कर्ज को लेकर चल रही परेशानियां दूर होंगी और आपकी मानसिक स्थिति बेहतर बनेगी। इस समय कारोबार में अपनी अलग पहचान बना सकेंगे। आर्थिक मामलों से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में कामयाब रहेंगे। विदेश यात्रा पर जाने का सपना पूरा करेंगे। अगर कोई सपनों का घर आप लेना चाह रहे थे, तो उसके लिए मार्गदर्शन मिलेगा। 

Shani Dev: साल 2026 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता

Mangal Gochar October 2025: मंगल का वृश्चिक में गोचर, जानें किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत और किसकी बढ़ेंगी समस्याएं




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें