Shani Gochar Dwi Dwadash Rajyog 2025: ज्योतिष शास्त्र में जहां शनि को न्यायाधीश का स्थान प्राप्त है, वहीं बुध ग्रहों के राजकुमार है। ये दोनों ग्रह कुंडली में अपना विशेष महत्व रखते हैं। इनके शुभ प्रभाव से व्यक्ति को करियर, बिजनेस, परिवार और शिक्षा में मनचाहे परिणाम मिलते हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक शनि और बुध जब भी गोचर करते हैं, तो 12 राशियां प्रभावित होती हैं। ऐसे में एक बार यह संयोग मई माह में बन रहा है। दरअसल, 9 मई रात 10: 58 मिनट पर बुध और शनि एक-दूसरे से 30 डिग्री पर रहेंगे। इनकी यह स्थिति द्विद्वादश योग बनाएगी, जिससे इन तीन राशियों को लाभ की प्राप्ति संभव है। शनि और बुध के शुभ प्रभाव से इन जातकों को सरकारी कामकाज, व्यापार में मुनाफा, निवेश में धन लाभ और अन्य क्षेत्र में खुशखबरी मिल सकती हैं। आइए इनके नाम जानते हैं।