कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए शनि का गुरु की राशि मीन में गोचर बहुत ही शुभफलदायी होने वाला साबित होगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे हर एक कार्यो में सफलता मिलेगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। व्यापार करने वाले जातकों के लिए कोई नई डील मिलने से व्यापार में अच्छी खासी ग्रोथ होने की संभावना है। शनिदेव की विशेष कृपा होने से वाहन और मकान का सुख प्राप्त हो सकता है।