शनि गोचर 2025
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि- मकर राशि के जातकों के लिए शनि का यह गोचर विशेष लाभ लेकर आ सकता है। मकर राशि के जातकों के पराक्रम में वृद्धि होने की संभावना है। अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। मकर राशि के जातकों को उनका रुका धन प्राप्त हो सकता है। नौकरी व कारोबार में लाभ के योग बनेंगे और धन कमाने के कई मौके हाथ लगेंगे। दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।