फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lord Ganesha: इन 3 राशि वालों पर हमेशा बनी रहती हैं भगवान गणेश की कृपा, हर क्षेत्र में करते हैं तरक्की

Wed, 15 Jan 2025 12:02 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Lord Ganesha Favourite Zodiac Signs: हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देवता का स्थान प्राप्त है, इसलिए किसी भी कार्य की शुरुआत से पहले उनका पूजन किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 4
Lord Ganesha Favourite Zodiac Signs - फोटो : अमर उजाला
Lord Ganesha Favourite Zodiac Signs: हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देवता का स्थान प्राप्त है, इसलिए किसी भी कार्य की शुरुआत से पहले उनका पूजन किया जाता है। मान्यता है कि गणेश जी का नाम लेकर कार्य की शुरुआत करने पर उसके सफल होने की संभावना बनी रहती हैं। धार्मिक ग्रंथों में गौरी पुत्र गणेश को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है, यदि सच्चे भाव से उनकी उपासना की जाए, तो साधक के सभी कष्टों का निवारण होता है, साथ ही बल, बुद्धि और ज्ञान का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। ज्योतिष में भी विघ्नहर्ता की आराधना का विशेष महत्व है, उन्हें बुध ग्रह के कारक देवता कहा गया है, उनके प्रभाव से कुछ राशियों को विशेष लाभ की प्राप्ति होती हैं, साथ ही ये लोग नौकरी, व्यापार और करियर में अच्छे परिणाम हासिल करते हैं। ऐसे में आइए भगवान गणेश की प्रिय राशियों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Lord Ganesha Favourite Zodiac Signs - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार मेष गणेश जी की प्रिय राशि है, इन जातकों पर उनकी सदैव कृपा बनी रहती हैं। गजानन के आशीर्वाद से इन्हें करियर और निवेश में अच्छे परिणाम मिलते हैं, इतना ही नहीं यह लोग आत्मविश्वासी और ऊर्जावान माने जाते हैं। यदि इस राशि के लोग सच्चे भाव से गणेश जी की पूजा करें, तो इन्हें हर कार्य में सफलता मिल सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 4
Lord Ganesha Favourite Zodiac Signs - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
ज्योतिष शास्त्र में गणेश जी को बुध ग्रह से जोड़ा जाता है, और मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों पर प्रथम पूज्य देवता की हमेशा कृपा बनी रहती है। बुध ग्रह बुद्धि, वाणी, व्यापार और गणित के कारक ग्रह होते हैं, इसलिए इस राशि के लोगों को तीव्र बुद्धि वाला माना जाता है। मिथुन राशि के लोगों को गजानन की कृपा से कार्यक्षेत्र में सदैव सफलात मिलती है, साथ ही इनके सुख-सौभाग्य में भी वृद्धि होती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
Lord Ganesha Favourite Zodiac Signs - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
ज्योतिषियों की मानें तो मकर भी गणेश जी की प्रिय राशि में से एक है। गजानन इस राशि के लोगों की सभी समस्याओं का निवारण करते हैं। मकर राशि के लोग यदि सच्चे भाव से विघ्नहर्ता को मोदक का भोग लगाएं, तो इन्हें नौकरी, व्यापार और वैवाहिक जीवन में शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती हैं।

Sakat Chauth 2025: सकट व्रत की पूजा में शामिल करें ये पांच फूल, संतान सुख का मिलेगा आशीर्वाद
Sakat Chauth 2025: संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए सकट पर करें इन मंत्रों का जाप
Sakat Chauth 2025 Niyam: सकट चौथ पर क्या नहीं करना चाहिए, जानें पूजा के नियम



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें