फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवत् 2073 में आपकी राशि पर कैसा होगा शनि का प्रभाव?

Sat, 09 Apr 2016 05:50 PM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
शन‌ि
शन‌ि महाराज इस संवत् में राश‌ि पर‌िवर्तन करेंगे लेक‌िन यह पर‌िवर्तन 2017 के पहले महीने में होगा। इसल‌िए इस संवत् में हर राश‌ि के व्यक्त‌ियों को शन‌ि के दो पायों का फल म‌िलेगा। ऐसे में मार्च 2017 तक शन‌ि आपकी राश‌ि यानी आपको कैसे प्रभाव‌ित करेंगे।
विज्ञापन

मेष राश‌िः लोहे के बाद चांदी का पाया उन्नत‌ि द‌िलाने में सहायक

2 of 13
मेष राश‌ि
जनवरी तक आप शन‌ि के स्वर्ण पाया के प्रभाव में रहेंगे ऐसे में घरेलू उलझनें एवं मानस‌िक परेशान‌ियां बढ़ेगी। स्वास्‍थ्य एवं धन के मामले में आप आपको संभलक चलना होगा। जनवरी में शन‌ि के राश‌ि पर‌िवर्तन के बाद आप शन‌ि के चांदी के पाए के प्रभाव में होंगे जो आपके ल‌िए लाभप्रद रहेगा। हलांक‌ि इस साल आपकी राश‌ि के स्वामी मंगल और गुरू की शुभ दृष्ट‌ि शन‌ि के प्रत‌िकूल प्रभाव को कम करके बीच-बीच में लाभ और उन्नत‌ि द‌िलाने में सहायक रहेंगे। 
विज्ञापन

वृष राश‌िः धन संपदा का लाभ म‌िलेगा

3 of 13
वृष राश‌ि
इस संवत् में जनवरी तक शन‌ि का ताम्र पाया होगा और इसके बाद शन‌ि का लोहे का पाया होगा। यानी आपके ल‌िए जनवरी तक समय बढ़‌िया रहना चाह‌िए। जनवरी तक इस राश‌ि के व्यक्त‌ियों को धन संपदा का लाभ म‌िलेगा, पदोन्नत‌ि भी म‌िल सकती है। जनवरी के बाद लाभ के मुकाबले खर्च अध‌िक होगा। स्वास्‍थ्‍य संबंधी परेशान‌ियों का सामना करना होगा। इस वर्ष भी शन‌ि मंगल और गुरु दृष्ट‌ि अनुकूल नहीं होने से नौकरी व्यवसाय में कई लोगों को द‌िक्कतों का सामना करना होगा।

म‌िथुन राश‌िः धन, वाहन, भूम‌ि एवं पर‌िवार का सुख म‌िलेगा

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
इस राश‌ि के व्यक्त‌ि पहले भाग जनवरी तक शन‌ि के रजत पाया के प्रभाव में होंगे जबक‌ि 26 जनवरी से शन‌ि के ताम्र पाये के प्रभाव में रहेंगे। शान‌ि का दोनों ही पाया आपके ल‌िए अनुकूल रहेगा। धन, वाहन, भूम‌ि एवं पर‌िवार का सुख म‌िलेगा। लेक‌िन इस वर्ष शन‌ि आपकी राश‌ि से छठे घर में होने के कारण क्रोध अध‌िक आएगा। अगर इन पर न‌ियंत्रण नहीं रखेंगे तो कम ब‌िगड़ सकता है।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः पहले लोहे का पाया फ‌िर सोने का पाया करेगा परेशान

5 of 13
कर्क राशि
आपकी राश‌ि पर शन‌ि का पाया लोहा चल रहा है और जनवरी में शन‌ि का पाया स्वर्ण हो जाएगा। शन‌ि का दोनों ही पाया आपके ‌ल‌िए संघर्षपूर्ण स्‍थ‌ित‌ि को दर्शा रहा है। आपको आर्थ‌िक मामलों में परेशान‌ी और पार‌िवार‌िक मामलों में उलझनों का सामना करना होगा।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः अचानक धन का लाभ म‌िलता रहेगा

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
इस संवत में पहले आप शन‌ि के ताम्र पाये के प्रभाव में होंगे फ‌िर चांदी के पाये के प्रभाव में रहेंगे। यान‌ि शन‌ि का दोनों पाया आपके ल‌िए कुल म‌िलाकर अच्छा है लेक‌िन आप शन‌ि के ढैय्या के प्रभाव में हैं इसल‌िए इस संवत् में भाग दौड़ अध‌िक रहेगा लेक‌िन अचानक धन का लाभ म‌िलता रहेगा। कुछ अटके और अधूरे काम बनेंगे। वाहन खरीदना चाहते हैं तो इस संवत् में शन‌ि का सहयोग म‌िलेगा।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः लाभ कम और खर्चे अध‌िक होंगे

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
जनवरी तक शन‌ि आपकी राश‌ि से तीसरे घर में रहेगा ज‌िससे आपका प्रभाव बढ़ेगा, वाहन और जमीन-जायदाद की प्राप्त‌ि हो सकती है। लेक‌िन शन‌ि का पाया सोने का होने से शारीर‌िक और मानस‌िक कष्ट म‌िलेगा, खर्चे भी बढेंगे। जनवरी के बाद शन‌ि का पाया लोहा ने से परेशान‌ियां कम होने की बजाय बढ़ सकती है। लाभ कम और खर्चे अध‌िक होंगे।

तुला राश‌िः व्यय पर न‌ियंत्रण रखें

8 of 13
तुला राश‌ि
आपकी राश‌ि पर अभी शन‌ि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। लेक‌िन आपकी राश‌ि पर पहले चांदी फ‌िर तांबे का पाया होने के कारण शन‌ि की प्रत‌िकूलता में कमी रहेगी। भू‌म‌ि, वाहन एवं धन लाभ म‌‌िलेगा। पार‌िवार‌िक सुख म‌िलेगा। लंबी यात्रा कर सकते हैं। सलाह है क‌ि व्यय पर न‌ियंत्रण रखें।

वृश्‍च‌िक राश‌िः साढ़ेसाती के साथ लोहे का पाया परेशान करेगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
वृश्च‌िक राश‌िः आप शन‌ि की साढ़ेसाती के प्रभाव में तो हैं ही साथ ही शन‌ि का पाया लोहा है। ऐसे में जनवरी तक का समय काफी संघर्षपूर्ण रह सकता है। स्वास्‍थ्‍य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बनते कामों में बाधा आएगी। लेक‌िन 26 जनवरी के बाद शन‌ि का पाया चांदी होने से स्‍थ‌ित‌ि बेहतर होगी। पद, प्रत‌िष्ठा का लाभ म‌‌िलेगा। धन लाभ के भी अच्छे अवसर म‌िलेंगे।

धनु राश‌िः उलझनें बढ़ेंगी, अनावश्यक खर्च होगा

10 of 13
धनु राश‌ि
धनु राश‌िः आप भले ही साढेसाती के प्रभाव में है लेक‌िन शन‌ि का पाया तांबा होने के कारण धन का लाभ म‌िलेगा लेक‌िन मेहनत के अनुसार नहीं होगा। उन्नत‌ि के अवसर प्राप्त होंगे। लेक‌िन 26 जनवरी के बाद सोने का पाया होने से व‌‌िरोध‌ियों से परेशानी हो सकती है पार‌िवार‌िक एवं व्यावसाय‌िक मामलों में उलझनें बढ़ेंगी। अनावश्यक खर्च होगा।

मकर राश‌िः लाभ कम और खर्च अध‌िक रहेगा

11 of 13
मकर राश‌ि
आपकी राश‌ि के स्वामी शन‌ि की दृष्ट‌ि जनवरी तक आपकी राश‌ि पर रहेगी जो आपके ल‌िए अनुकूल फलदायी है। साथ ही शन‌ि का पाया चांदी होने के कारण आपके सामने चुनौत‌ियां तो आएंगी लेक‌िन आप आगे बढ़ते रहेंगे। धन लाभ भी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी और बच्चों को लेकर च‌िंता हो सकती है। जनवरी के अंत‌िम सप्ताह से शन‌ि का पाया लोहा होने के कारण स्वास्‍थ्‍य संबंधी परेशान‌ियों का सामना करना होगा। लाभ कम और खर्च अध‌िक रहेगा।

कुंभ राश‌िः अनावश्यक व्यय से बजट ब‌िगड़ेगा

12 of 13
कुंभ राश‌ि
कुंभ राश‌िः जनवरी तक इस राश‌ि के व्यक्त‌ि शन‌ि के स्वर्ण पाया के प्रभाव में होंगे साथ ही राश‌ि से दसवें स्‍थान पर शन‌ि की दृष्ट‌ि रहेगी ऐसे में पार‌िवार‌िक उलझन और परेशान‌ियां बनी रहेगी। अनावश्यक व्यय से बजट ब‌िगड़ेगा। जनवरी में शन‌ि धनु राश‌ि में जाएगा लेक‌िन पाया सोने का ही रहेगा इसल‌िए नौकरी व्यवसाय एवं स्वास्‍थ्य के मामले में सजग रहना होगा।
विज्ञापन

मीन राश‌िः

13 of 13
मीन राश‌ि
मीन राश‌िः जनवरी तक शन‌ि का पाया लोहा रहेगा जबक‌ि शन‌ि आपकी राश‌ि से नवमें घर में होंगे। इससे लाभ कम और खर्च अध‌िक होगा, मानस‌िक तनाव बढ़ेगा साथ न‌िकट संबंध‌ियों से मनमुटाव हो सकता है। जनवरी के अंत‌िम सप्ताह में शन‌ि के राश‌ि पर‌िवर्तन से पाया बदलने से स्‍थ‌ित‌ि बेहतर होगी। शन‌ि का पाया तांबा होने के कारण नौकरी व्यवसाय में उन्नत‌ि द‌िला सकते हैं। जमीन-जायदाद और वाहन का सुख म‌िल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें