फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार से शुरु हुआ नया संवत्, इन 5 राशियों के प्रेमियों के लिए अच्छी खबर

Fri, 08 Apr 2016 07:10 PM IST
चन्द्रप्रभा/ज्योतिषशास्त्री
विज्ञापन
1 of 12
मेष राश‌ि
मेष राशि: प्रेम संबंधों में दरार आने की संभावना बनती है
आपके लिए सप्ताह का आरंभ अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपके प्रेम संबंधों में दरार आने की संभावना बनती है और आप दोनों बेहूदा हरकते करने से भी बाज नहीं आएंगे। आपके बेहिसाब खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। यदि आपने इन खर्चों को नियंत्रित नहीं किया तब आपके लिए पूरा सप्ताह परेशानी वाला बना रह सकता है। सप्ताह के तीसरे भाग में आप अपनी मानसिक परेशानी का कारण अपने प्रेमी को मान सकते हैं। आप बेवजह उस पर चिल्लाकर खुद को शांत करने का प्रयास कर सकते हैं। अपनी इस अवस्था का जिम्मेदार आप खुद हैं क्योंकि आपको कोई मजबूर नहीं कर सकता। जब तक आपका अपना मन ना हो तब तक आपको कोई जबर्दस्ती झुका नहीं पाता है। इसलिए होश में आएं और बेवजह प्रेमी को धमकाने का प्रयास ना करें। सप्ताह के अंतिम भाग में आप दोनों के मध्य आपका कोई मित्र सुलह करा सकता है। सप्ताह का आरंभ नवरात्रों के पावन दिनों से हो रहा है इसलिए प्रेम संबंधों को सुलझाने के लिए माता का ध्यान करें और प्रेमी के साथ मिलकर उनका आशीर्वाद लें।
विज्ञापन

वृष राशि: प्यार के मामले में सप्ताह बढ़‌िया

2 of 12
वृष राश‌ि
इस सप्ताह को आपके लिए मिश्रित फल प्रदान करने वाला कहा जा सकता है। सप्ताह के आरंभ में आप दोनों के संबंध मधुर नजर आते हैं और उपहारों का आदान-प्रदान भी आप दोनों के मध्य होता नजर आता है लेकिन सप्ताह के दूसरे भाग में आप दोनों का मिलना तथा बातचीत करना किन्हीं कारणों से कम हो सकता है लेकिन परेशानी की कोई बात नहीं होगी। सप्ताह के तीसरे भाग में आप किन्हीं कारणों से उलझनों में घिरे रह सकते हैं जिनकी वजह से आप प्रेमी के पास नहीं जा पाएंगे। इनका कारण आपकी अपने घरेलू कारण भी हो सकते हैं। आपका प्रेमी आपकी परेशानियों को बांटने का पूरा प्रयास करेगा और हर मोड़ पर आपके साथ खड़ा रहेगा। आप अपने ऊपर भी भरोसा रखें और प्रेमी की कद्र करना जाने। उसकी अच्छी आदतों को नजर अंदाज करने का प्रयास ना करें। यदि कहीं भी आपको किसी तरह की रुकावट नजर आती है तब आपको इन नवरात्रों में देवी मां के दर्शन अवश्य करने चाहिए।
विज्ञापन

मिथुन राशि: प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह का आरंभ अच्छा है

3 of 12
म‌िथुन राश‌ि
प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह का आरंभ अच्छा है। आपके प्रेम संबंध आपके कार्यक्षेत्र पर ही बने हुए हैं तब आपको आसपास के लोगों का भी ध्यान रखना चाहिए और सरेआम अपने संबंधों का खुलासा नहीं करना चाहिए। इसका ढिंढोरा पीटने से ना ही प्रेम बढेगा और ना ही कम ही हो जाएगा बल्कि आप हंसी का पात्र बन सकते हैं। आपको प्रेमी को लेकर शक करने से बचना चाहिए। यदि आप प्रेम करते हैं तब इसका अर्थ यह नहीं कि वह आफ‌िस के अन्य लोगों से हंस बोल नही सकता है। आपको अपने मिजाज पर काबू पाना चाहिए और जल्दबाजी में किसी नतीजे पर ना पहुंचें। सप्ताह का आरंभिक समय अनुकूल कहा जा सकता है लेकिन बाद का समय आपको प्रतिकूल परिणाम भी दे सकता है। इसलिए अपने अहंकार को अपने प्रेमी जीवन में कोई स्थान ना दें। नकारात्मक विचार मन में नहीं आएं इसल‌िए माँ के मंदिर में जाकर उनके दर्शन करें।

कर्क राशि: गलतफहमी हो सकती है

4 of 12
कर्क राशि
आप अपनी मर्जी को प्रेमी पर नही थोपे अन्यथा प्रेमी आपसे बातें छिपाना आरंभ कर सकता है और इसके जिम्मेदार आप स्वयं होगें। सप्ताह का आरंभ कुछ गलतफहमियों से हो सकता है लेकिन सप्ताह के दूसरे भाग में इन गलतफहमियों के दूर होने की संभावना भी बनती है। सप्ताह के आरंभ में आप अपने पिता की ओर से थोडे़ परेशान हो सकते हैं और हो सकता है कि वह आपके प्रेमी जीवन में किसी तरह का हस्तक्षेप करें जिसे आप नापसंद कर सकते है। सप्ताह के तीसरे भाग में आप दोनों फ‌िर से अपनी लव लाइफ का मजा ले सकते हैं लेकिन अंतिम भाग में आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जिनके प्रेम संबंध अपने शैक्षिक क्षेत्र मे बने हुए हैं उन्हे अपने प्रेम संबंध में कठ‌िनाई का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः प्रेमी के साथ सामंजस्य स्थापित करने का प्रण लें

5 of 12
स‌िंह राश‌ि
सप्ताह का आरंभ आपके लिए अच्छा नही कहा जा सकता है क्योंकि इस समय आपके मनमुटाव बढने की संभावना बन रही है। यदि आपका मनमुटाव नहीं भी होता है तब कोई तीसरा ईर्ष्यावश आप दोनों से बैर रखते हुए आपके प्रेम संबंधों को उछालने का प्रयास कर सकता है। यदि वर्तमान संबंधों से पूर्व भी आपका कोई संबंध रहा है तब उसे लेकर किसी तरह की परेशानी पैदा हो सकती है। आप पिछ्ले संबंधों की चर्चा ही करना बंद कर दें अन्यथा समय-समय पर इनकी वजह से आपको समस्याओं का सामना करना पड सकता है। सप्ताह का आरंभ नवसंत्सर से हो रहा है इसलिए नाराज होने की बजाय अपने प्रेमी के साथ सामंजस्य स्थापित करने का प्रण लें। सप्ताह के बाद का समय आपके प्रेमी जीवन के लिए शुभ कहा जा सकता है। आप अपने मनोबल को ऊंचा रखने के कारण सभी समस्याओं से निपटने में कामयाब रहेगें और आपका प्रेमी भी आपको इन सब में मदद करेगा । प्रेमी की वफादारी से आप काफी प्रभावित हो सकते हैं और उसके साथ घूमने जाने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं।
विज्ञापन

सिंह राशि: प्रेमी के साथ मिलकर नवरात्र का व्रत रखें

6 of 12
कन्‍या राश‌ि
कन्या राशि: प्रेमी के साथ मिलकर नवरात्र का व्रत रखें
क्या आप अपने वर्तमान प्रेम संबंधों को धीरे-धीरे छोड़ने का मन बना रहे हैं और क्या आप इन संबंधों से अब बोरियत महसूस करने लगे हैं! पहली बात तो यह कि इन संबंधों में आपके साथ कोई दूसरा भी जुड़ा है इसलिए आप इन्हें लेकर अकेले कोई फैसला नहीं कर सकते हैं। दूसरी बात यह कि प्रेमी जीवन में कोई बोरियत महसूस नही कर सकता है। ये तो आपके अपने हाथों में हैं कि इन्हें कैसे खुशहाल बनाया जाए और कैसे दिन प्रतिदिन इन्हें रचनात्मक बनाया जा सकता है। आप प्रेमी से इस विषय पर बात अवश्य करें। सप्ताह का आरंभिक समय आपके लिए ज्यादा नकारात्मक रहने की संभावना बन रही है और दूसरे भाग में आप अत्यधिक मानसिक तनाव का शिकार भी हो सकते हैं। बाद का समय आपके लिए कुछ ठीक कहा जा सकता है, जहां आप दोनों कुछ समय साथ बिताने की संभावना रखते हैं। यदि कोई परेशानी लगती भी है तो प्रेमी के साथ मिलकर नवरात्र का व्रत रखें, सब ठीक होगा।
विज्ञापन

तुला राशि: आपके विवाह की बात भी चल सकती है

7 of 12
तुला राश‌ि
आपके प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह मिश्रित फल प्रदान करने वाला कहा जा सकता है। आप इन दिनों काफी परेशानियों से भी गुजरते हुए दिखाई दे सकते हैं। आपके प्रेम संबंधों में दरार पैदा होती नजर आती है। आप चाहें तो समय रहते इन संबंधों को सभाल सकते हैं लेकिन आपकी ईगो आडे़ नहीं आनी चाहिए। आप नवरात्रों के पावन अवसर पर प्रतिदिन मां दुर्गा के दर्शन करें और अपने प्रेमी जीवन की खुशहाली के लिए आशीर्वाद प्राप्त करें। इस सप्ताह आपके विवाह की बात भी चल सकती है जिससे आप और अधिक परेशान हो सकते हैं। आप अपने प्रेमी जीवन को बचाना चाहते हैं तब आपको अपने परिवार वालों से बात करनी चाहिए साथ ही अपना और प्रेमी का मानसिक स्तर एक समान करने का प्रयास भी करना चाहिए। आप प्रेमी जीवन को लेकर जो खिचड़ी पकते रहते हैं उसे वास्तविक जीवन में भी लागू करने का प्रयास करें। हवाई किले बनाने से एक दिन वह ढेर भी हो जाएगा और आपको खबर तक नहीं हो पाएगी।

वृश्चिक राशि: प्‍यार का इजहार कर सकते हैं

8 of 12
वृश्‍च‌िक राश‌ि
सप्ताह के आरंभ में अपने और प्रेमी की मानसिकता को एक ही स्तर पर लाने का प्रयास कर सकते हैं और इसके लिए आप लगातार किसी ना किसी बहाने बातचीत जारी रखे रह सकते हैं। यह बातचीत आमने-सामने भी हो सकती है या संचार के अन्य साधनों के जरिए बोलकर या लिखकर भी की जा सकती है। उसके बाद का चरण आपका यह होगा कि आप दोनों बौद्धिक स्तर पर एक-दूसरे से मेल खाएं ताकि अंतिम चरण में आप दोनों को एक-दूसरे का स्पर्श अनजाना ना लगने पाए। अपने लक्ष्य तक पहुंचने तक आप दिल से प्रयास कर सकते हैं और आखिरकार आप एक हो ही जाएंगे। सप्ताह का पहला भाग प्रेम का इजहार करते-करते बीत सकता है और दूसरे भाग में आप दोनों एक-दूसरे की कमियों को जानने का प्रयत्न करेगें।

धनु राशि: उलटे-पुलटे ट्रिक्स आजमाने से बचें

9 of 12
धनु राश‌ि
यदि आपने अभी तक अपने प्रेम संबंधों का इजहार नहीं किया है तब अभी भी देर नही हुई है। आप दिल की बात को प्रेमी तक पहुंचाने का प्रयास करें। बेशक आप इसे चैटिंग के माध्यम से या मैसेज के जरिए ही कह दें लेकिन कोई घटिया रास्ता ना अपनाएं क्योंकि जल्दबाजी में अथवा बेचैनी में आप यह गलती भी कर सकते हैं। आप उलटे-पुलटे ट्रिक्स आजमाने से बचें नहीं तो प्रेम की नैया पार लगने से पूर्व ही डूब सकती है। बेहतर है कि कुछ नए व‌िचार सोचें और अपनी प्रेम गाथा का आरंभ करें। यदि अपने किए प्रयासों के बावजूद आपको "हां" नहीं सुनाई देती है तब हो सकता है कि यह आपका सच्चा प्रेमी नहीं बन सकता है और यह आपके लिए बना ही ना हो। यदि आप वाकई में ही इसी व्यक्ति को अपना बनाना चाहते हैं तब उचित होगा कि आप इससे रूबरू मिलकर बात करें। जो असर सामने बात करने से होगा वह लिखकर नहीं हो सकता है। इसलिए हिम्मत करें और अपनी बात को कह दें, यदि मिलकर भी नहीं कह सकते हैं तभी उसी समय एक टेक्स्ट मैसेज कर के अपनी बात को रख दें।

मकर राशि: लिव इन रिलेशनशिप में हैं, सतर्क रहें

10 of 12
मकर राश‌ि
सप्ताह का आरंभ एक नई रोमांटिक ऊर्जा के साथ होता दिखाई दे रहा है। आप प्रेमी को लेकर अत्यधिक उत्साहित नजर आएंगे और उसके साथ बाहर घूमने जाने का प्रोग्राम भी बना सकते हैं। आप लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं तब आपको थोडा सा सतर्क रहना चाहिए। यदि कुछ बातों पर गौर करना पड़े तो जरुर करें। यदि आपको सप्ताह का आरंभ आशाजनक लगता है तब आपको भविष्य की प्लानिंग करनी चाहिए कि आने वाला समय कैसे बिताया जाए। एक बात ओर यह कि आपको यह नहीं सोचना चाहिए कि जो आपने कहा वह सही होगा या नहीं क्योंक‌ि आपकी कही बात आपके द्वारा किए प्रयासों को और आपकी ईमानदारी को दिखाती है। इसलिए बेफ‌िक्र रहें कि प्रेमी क्या सोचेगा!

कुंभ राशि: अपनी लव लाइफ का मजा लें

11 of 12
कुंभ राश‌ि
आप चाहे तो बहुत कुछ बाते प्रेमी के साथ शेयर कर सकते हैं, यदि चाहे तब! आपके पास प्रेम संबंधी बातचीत का भंडार भरा पडा है और आप अत्यधिक रोमांचकारी भी हो सकते हैं लेकिन ऐन वक्त पर आपका शर्मीलापन आडे़ आ जाता है। इस सप्ताह शर्म को जरा किनारे रखें और अपनी लव लाइफ का मजा लें। आपकी इस शर्म हया के चक्कर में मन की बात बाहर तक नहीं निकल पाएगी और आप मन मसोस कर रह जाएंगे। इसलिए यदि आपका प्रेमी "प्रेम" पर कुछ बाते करना चाहता हैं तब शर्माए नहीं क्योंकि आप बहुत कुछ इस विषय पर कहने की क्षमता रखते हैं। आप क्या कहते हैं क्या नहीं कहते हैं यह मायने नही रखता है क्योकि एक बार प्रेम संबंध दिल की गहराईयों से स्थापित हो जाएं तब फजूल बातों में भी रस आने लगता है इसलिए आपका बोलना बहुत जरुरी है तभी आप दोनों अपने प्रेमी जीवन का भरपूर आनंद ले पाएंगे।
विज्ञापन

मीन राशि: प्रेमी जीवन को संवारने का एक मौका और दें

12 of 12
मीन राश‌ि
माना कि अभी आपके प्रेमी जीवन में कुछ अतीत के दुखद घाव उभरे हुए हैं जिन्हें आप भर पाने में असफल रहे हैं लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि यह कभी भर ही नहीं पाएंगे। आपके प्रेमी जीवन में अभी तक जो भी तूफ़ान चला आ रहा था वह अब थमने की कगार पर पहुंच चुका है। आप बस थोडे से प्रयास एक बार फ‌िर ईमानदारी से करने की कोशिश करें। इस सप्ताह आपकी प्रेम की नैया से भंवर से पार लगने की संभावना बना रही है। इसलिए नवरात्रों के इस पावन अवसर पर आप अपने प्रेमी जीवन को संवारने का एक मौका और दें। आपके साथ आपके प्रेमी ने भी बहुत कुछ सहा है इसलिए आप को अपने और प्रेमी दोनों पर गर्व महसूस होना चाहिए कि इतना कुछ होने पर भी आपका प्यार मिट नहीं पाया। आज भी आप दोनों के भीतर दूसरे को लेकर धड़कने बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें