साल 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। ज्योतिष में ग्रहों की चाल का प्रभाव आने वाले वर्षों में रहता है। सभी ग्रहों में शनि ऐसे ग्रह हैं जो एक राशि में करीब ढ़ाई वर्षों तक रहने के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। शनि को ज्योतिष में न्याय और कर्मफलदाता माना जाता है। शनि व्यक्ति को उनके कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं। ऐसे में शनि की चाल का प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। शनि साल 2026 के खत्म होने से पहले यानी 11 दिसंबर 2026 को मीन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। शनि के मार्गी होने का मतलब शनि अब सीधी चाल से चलेंगे। शनि की उल्टी से सीधी चाल चलने से लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। इस दौरान आपके अटके हुए काम पूरे होंगे, नौकरी, करियर-कारोबार और आर्थिक मामलों में शानदार और सुनहरे मौके मिल सकते हैं। आइए जानते हैं शनि के मार्गी होने पर किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।