वृष राशि
- फोटो : amar ujala
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए शनि देव की यह स्थिति अत्यंत शुभ रहने वाली है। शनि देव आपकी राशि से ग्यारहवें स्थान यानी लाभ भाव में मार्गी होंगे, जो आय, लाभ और इच्छाओं की पूर्ति का स्थान माना जाता है। साथ ही वे दशम भाव के स्वामी भी हैं, जिससे कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। इस अवधि में आपकी आमदनी बढ़ सकती है, नए स्रोतों से धन लाभ हो सकता है और व्यापार में लाभकारी साझेदारियां बन सकती हैं। कला, साहित्य या रचनात्मक क्षेत्रों में काम करने वालों को विशेष सफलता मिल सकती है। आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी।