फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Asta 2023: शनि हुए अस्त, जानिए सभी 12 राशि वालों पर कैसा होगा असर ?

Mon, 30 Jan 2023 12:40 PM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
SHANIDEV: शनिदेव कुंभ राशि में हुए अस्त - फोटो : अमर उजाला
भगवान शनि 31 जनवरी की प्रातः 04 बजकर 31 मिनट पर पश्चिम में अस्त हो रहे हैं। ये पुनः 5 मार्च को सायं 6 बजकर 29 मिनट पर पूर्व में उदय होंगे। इनके अस्त होने के परिणामस्वरूप जिन जातकों की जन्म कुंडलियों में ये शुभ भाव में गोचर कर रहे थे उनके लिए तो अच्छा नहीं कहा जा सकता, किंतु जिनके अशुभ भाव में गोचर कर रहे थे उन्हें राहत मिलेगी। सभी राशियों के लिए इनके अस्त होने का प्रभाव कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

यह भी पढ़ें-
Astrology: आखिर किस ग्रह के अशुभ होने से होता है मानसिक तनाव ? जानिए उपाय

Shani in Dhanishtha Nakshatra: मकर,कुंभ, धनिष्ठा नक्षत्र वाले रहें सावधान! शनि ग्रह करेंगे इस नक्षत्र में गोचर

February Horoscope 2023: फरवरी महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
राशि से एकादश लाभ भाव में अस्त हुए शनिदेव के प्रभाव स्वरूप आपके आय में कमी आएगी किंतु परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा उच्चाधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा। नया कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो विलंब न करें। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में चल रहा विवाद समाप्त होगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
राशि से दशम कर्मभाव में अस्त हुए शनिदेव के प्रभावस्वरूप कार्य क्षेत्र में चल रही शिथिलता दूर होगी। माता पिता के स्वास्थ्य में आशातीत सुधार होगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो अब रुकावट नहीं आएगी और विलंब भी नहीं होगा। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। प्रेम विवाह करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा, निर्णय शीघ्र लें।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में अस्त हुए शनि देव के प्रभावस्वरूप धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ती रहेगी। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। अपनी कुशल रणनीति और ऊर्जाशक्ति के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। परिवार के छोटे भाइयों से बढ़ रहा मतभेद समाप्त होगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में अस्त हुए शनिदेव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। काफी दिनों से चल रहा आपसी विवाद समाप्त होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। स्वास्थ्य पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। दांपत्य जीवन में चल रही कड़वाहट दूर होगी।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में अस्त हुए शनिदेव आपके लिए मिलाजुला फल प्रदान करेंगे। कार्य व्यापार में थोड़ी शिथिलता तो आएगी किंतु यह बहुत दिनों तक नहीं रहेगी। शादी-विवाह से संबंधित रुकावट दूर होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग के योग बने रहेंगे। सरकारी विभागों में किसी भी तरह के टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो कुछ रुकावट के बाद सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में अस्त हुए शनिदेव का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। गुप्त शत्रु हावी रहेंगे। इस अवधि के मध्य कोई भी बड़े से बड़ा कर्ज लेना हो तो निर्णय लेने में विलंब न करें। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने जाने के लिए प्रयास कर रहे हों वह तो अवसर अनुकूल है।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में अस्त हुए शनिदेव का प्रभाव विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए सामान्य फलदायक ही रहेगा। प्रेम संबंधों में चल रहा मनमुटाव समाप्त होगा और माहौल खुशनुमा रहेगा। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह के अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में अस्त हुए शनिदेव आपके लिए अच्छे कहे जाएंगे। पारिवारिक कलह तथा मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद भी हल होंगे। जो लोग आप को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। इन सबके बावजूद किसी भी बड़े अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो नियम और शर्तों को जांच लें।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में अस्त हुए शनिदेव का प्रभाव बहुत सामान्य ही रहेगा। हो सकता है आपके ऊपर कुछ आलस्य हावी हो किंतु इसे ग्रह योग समझकर बढ़ने न दें। निर्णय लेने में विलंब न करें। परिवार में छोटे भाइयों से गहराया मतभेद समाप्त हो समाप्त होगा। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। भाग्य उन्नति के साथ-साथ सामाजिक पद भी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों में दान-पुण्य भी करेंगे।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में अस्त हुए शनिदेव के प्रभावस्वरूप आर्थिक पक्ष तो सामान्य रहेगा ही व्यर्थ व्यय में भी कमी आएगी। परिवार में चल रहा तनाव कम होगा। अलगाववाद की स्थिति दूर होगी। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे किंतु स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्रकारी कुछ दिनों के लिए शांत हो जाएंगे। अपनी रणनीतियों तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए ही कार्य करें।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
आपकी राशि में अस्त हुए शनिदेव के प्रभावस्वरूप स्वास्थ्य पर तो अनुकूल प्रभाव पड़ेगा किंतु प्रभाव वृद्धि में कमी आएगी। दांपत्य जीवन में विवाद समाप्त होगा। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के टेंडर आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से यह समय सर्वथा अनुकूल रहेगा। विदेश यात्रा और स्वदेश देशाटन से लाभ के योग हैं।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
आपकी राशि से बारहवें व्यय भाव में अस्त हुए शनिदेव के परिणामस्वरूप इनके साढ़ेसाती के दुष्प्रभाव से कुछ दिनों के लिए राहत मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए प्रयास कर रहे हो तो वीजा आदि की परेशानी का समापन होगा। वाहन दुर्घटना से बचें। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मतभेद बढ़ने न दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें