फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

September Horoscope: सितंबर में ग्रहों के राशि परिवर्तन से तुला और धनु समेत इन 6 राशियों को होगा लाभ

Fri, 23 Aug 2024 06:39 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सितंबर माह में ग्रहों को गोचर - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्तियों के जीवन पर ग्रहों का विशेष प्रभाव होता है। जब ग्रहों की स्थिति अच्छी होती है तो व्यक्ति के जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है, वहीं जब ग्रहों की स्थिति अच्छी नहीं होती है तो व्यक्ति को नकारात्मक परिणाम मिलते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह निश्चित समय पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। सितंबर माह जल्द ही शुरू होने वाला है और इस महीने सूर्य, बुध और शुक्र समेत कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है। 

नए माह की शुरुआत बुद्धि और वाणी के ग्रह बुध से होगी। बुध 4 सितंबर से कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। फिर इसके बाद ग्रहों के राजा सूर्य 16 सितंबर से कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन करने से कन्या राशि में सूर्य और शुक्र की युति बनेगी। 16 सितंबर के बाद 18 सितंबर को सुख, वैभव और भोगविलास का कारक शुक्र तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध फिर 23 सिंतबर को सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस तरह के सितंबर माह में ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। पूरे माह इन राशि वालों को धन, वैभव, मान-सम्मान और तरक्की के योग बनेंगे। आइए जानते हैं सितंबर माह में ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से किन-किन राशियों को लाभ मिल सकता है। 
विज्ञापन

2 of 7
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
सितंबर का महीना मेष राशि के जातकों के लिए कई तरह खुशियां लेकर आएगा। इस पूरे माह आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक चिंताएं खत्म होंगी। जो काम अटके हुए थे वे अब इस माह जरूर पूरे होंगे। धन प्राप्ति के योग दिखाई दे रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी मिल सकती है जिससे उनकी खुशियों का ठिकाना नहीं होगा। जॉब के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पूरे माह सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिलेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन

3 of 7
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सितंबर माह में शुक्र, सूर्य और बुध के राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा सकारात्मक प्रभाव सिंह राशि वालों को होगा। आपके भाग्य में बढ़ोतरी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धन लाभ के मौकों में वृद्धि होगी जिससे पहले की तुलना में आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। व्यापार में मुनाफा और विस्तार देखने को मिल सकता है। इस माह जिन लोगों का कोर्ट-कचहरी में कोई वाद-विवाद  चल रहा था उसमें आपकी जीत हो सकती है। वैवाहिक जीवन में सुखद पलों की प्राप्ति होगी। 

4 of 7
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
सितंबर का महीना ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से कन्या राशि के लोगों को अच्छा साबित होगा। आपके धन और साहत में वृद्धि होगी। अच्छे अवसरों में वृद्धि देखने को मिल सकती है। जो लोग इस माह अगर नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने काम के चलते अच्छा मान-सम्मान मिल सकता है। 
विज्ञापन

5 of 7
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
सितंबर माह में तुला राशि के जातकों को सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है। यह माह इस राशि के जातकों लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। आमदनी में वृद्धि के योग हैं। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कोई बड़ी कामयाबी आपको मिल सकती है। ग्रहों के शुभ प्रभाव के कारण आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी। निवेश से आपको अच्छा रिर्टन मिल सकता है। परिवार में इस पूरे माह सुख-शांति और उन्नति के योग होंगे। 
विज्ञापन

6 of 7
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
सितंबर माह में ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से धनु राशि वालों को लगभग सभी तरह की इच्छाएं पूरी होंगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति और लाभ के योग बन रहे हैं। इस माह आपका अटका हुआ काम जल्द पूरा होगा। इस माह आपको मनचाही सफलता प्राप्ति होगी। अचानक से धनु राशि के जातकों को करियर-कारोबार आदि के सिलसिले लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी आय के नये स्रोत बन सकते हैं जिससे अप्रत्याशित जगह से धन लाभ की प्राप्ति के योग बनेंगे।  कार्यक्षेत्र में आपके सीनियर आपके परिश्रम और प्रयासों की तारीफ करते नजर आएंगे। यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उसमें भी फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन राशि
सितंबर का महीना आपके लिए शुभता और सौभाग्य में वृद्धि लेकर आएगा। आपके सोचे गए सभी काम पूरे होंगे। रोजगार से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको मनचाहा रोजगार मिल सकता है तो वहीं पहले से नौकरीपेशा लोगों की पेशेवर जिंदगी में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को खास तरह का प्रभाव देखने को मिल सकता है। एक साथ कई बिजनेस में हाथ आजमाने का निर्णय ले सकते हैं। आपकी लव लाइफ इस माह बेहद शानदार रहने वाली है। प्रयास करने पर प्रेम विवाह की मनोकामना भी पूरी हो सकती है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें