फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2025: इस दिन लग रहा है साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या होगा इसका प्रभाव

Fri, 18 Apr 2025 03:59 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Second Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण खगोलीय विज्ञान की महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है, जिसका प्रभाव देश-दुनिया के कार्यों से लेकर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है।
विज्ञापन
1 of 6
Second Surya Grahan 2025 - फोटो : adobe
Second Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण खगोलीय विज्ञान की महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है, जिसका प्रभाव देश-दुनिया के कार्यों से लेकर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। बता दें, जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है, तो इस स्थिति में सूरज की रोशनी धरती पर नहीं पहुंच पाती है, इस घटना को सूर्य ग्रहण के नाम से जाना जाता है। साल 2025 में 29 मार्च को पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है, जिसे ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना गया था। वहीं अब साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर के दिन लगने वाला है। हालांकि यह ग्रहण भी भारत में नहीं नजर आएगा। परंतु इसका ज्योतिषीय महत्व अधिक माना जा रहा है। ऐसे में आइए साल के दूसरे सूर्य ग्रहण के समय से लेकर क्या न करें, यह जान लेते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
आपको बता दें, साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर के दिन रात 11 बजे से शुरू होगा। - फोटो : Freepik
सूर्य ग्रहण का समय
आपको बता दें, साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर के दिन रात 11 बजे से शुरू होगा। इसका समापन 22 सितंबर तड़के 3 बजकर 24 मिनट पर होगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन

3 of 6
साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगने वाला है। - फोटो : Freepik
कहां दिखेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 
साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगने वाला है। यह भारत में नहीं दिखाई देगा। लेकिन इसे अमेरिका, समोआ, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी और अटलांटिक महासागर जैसे क्षेत्रों में देखा जा सकेगा।

4 of 6
ज्योतिषियों के मुताबिक 21 सितंबर 2025 को लगने वाला सूर्य ग्रहण कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा। - फोटो : adobe
सूर्य ग्रहण का ज्योतिषीय महत्व 
ज्योतिषियों के मुताबिक 21 सितंबर 2025 को लगने वाला सूर्य ग्रहण कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा। इसलिए इस राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में जन्में लोगों पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
ग्रहण के दौरान क्या न करें - फोटो : Freepik.com
ग्रहण के दौरान क्या न करें
  • ग्रहण होने पर घरों में पूजा-पाठ नहीं करनी चाहिए। 
  • इस अवधि में गर्भवती महिलाएं घर में ही रहें।
  • नींद लेने से बचें। 
  • आप देवी-देवताओं की प्रतिमा को स्पर्श न करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ग्रहण को देखने की भूल न करें - फोटो : freepik
  • ग्रहण को देखने की भूल न करें।
  • ग्रहण के दौरान अधिक भागदौड़ करने से बचना चाहिए।
  • इस समय रसोई का कोई भी काम न करें, साथ ही भोजन का सेवन भी नहीं करना चाहिए। 
  • महिलाएं ग्रहण के दौरान श्रृंगार न करें।
  • नुकीली व धारदार चीजों जैसे कैंची, चाकू और सुई आदि का प्रयोग भूल से भी न करें। 


Shani Jayanti 2025: शनि जयंती पर शनिदेव को इन उपायों से करें प्रसन्न, खत्म हो जाएंगे सारे दुख
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें