फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrishchik Rashifal June 2026: कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के जातकों के लिए जून का महीना? पढ़ें मासिक राशिफल

Mon, 01 Jun 2026 06:35 AM IST
Jyoti Mehra ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Vrishchik Monthly Rashifal June 2026: जून में मंगल का प्रभाव आपको उपलब्धियां और अवसर देगा, बशर्ते आप धैर्य और रणनीति के साथ आगे बढ़ें। आइए विस्तार से जानते हैं वृश्चिक राशि के लोगों के लिए जून का महीना कैसा रहने वाला है।
 
विज्ञापन
1 of 5
वृश्चिक राशि मासिक राशिफल जून 2026 - फोटो : AI
Scorpio Monthly Horoscope: June 2026: वृश्चिक राशि जल तत्व की गहराई, दृढ़ता और रहस्यमयी स्वभाव वाली राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक साहसी, गंभीर और परिस्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ने की क्षमता रखने वाले होते हैं। हालांकि कई बार जिद और भावनात्मक तीव्रता इन्हें असहज भी कर सकती है। वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जिन्हें साहस, ऊर्जा और संघर्ष क्षमता का कारक माना जाता है। जून में मंगल का प्रभाव आपको उपलब्धियां और अवसर देगा, बशर्ते आप धैर्य और रणनीति के साथ आगे बढ़ें। आइए विस्तार से जानते हैं वृश्चिक राशि के लोगों के लिए जून का महीना कैसा रहने वाला है।
 
विज्ञापन

2 of 5
करियर और व्यापार - फोटो : AI
करियर और व्यापार
जून का महीना करियर और कारोबार के लिहाज से काफी शुभ रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के लिए कामकाज में प्रगति और मान-सम्मान बढ़ने के संकेत हैं। लंबे समय से अटके काम गति पकड़ेंगे और महीने के अंत तक पूरे होने की संभावना है।

व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय लाभकारी रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और नई कारोबारी योजनाओं पर काम शुरू होगा। कारोबारी यात्राएं शुभ परिणाम देंगी और बाजार में आपकी प्रतिष्ठा मजबूत होगी। हालांकि तीसरे सप्ताह में जल्दबाजी या जोखिम भरे निवेश से बचना हितकर रहेगा। कुछ मामलों में एक कदम पीछे हटना आगे बड़ा लाभ दिला सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
परिवार और प्रेम जीवन - फोटो : AI
परिवार और रिलेशनशिप
परिवार में खुशी और सामंजस्य बना रहेगा। किसी प्रिय सदस्य की उपलब्धि खुशी का कारण बनेगी। महीने के मध्य में किसी पुराने मित्र या प्रिय व्यक्ति से मुलाकात मन को प्रसन्न कर सकती है।

ससुराल पक्ष से सहयोग मिलने के संकेत हैं। अविवाहित लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों में विश्वास और निकटता बढ़ेगी, जबकि वैवाहिक जीवन में संतुलन और सहयोग बना रहेगा।
 

4 of 5
स्वास्थ्य - फोटो : AI
स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
जून का अधिकांश समय स्वास्थ्य की दृष्टि से अनुकूल रहेगा, लेकिन तीसरे सप्ताह में मानसिक तनाव या जल्दबाजी से बचना होगा। आर्थिक फैसलों और निजी मामलों में संयम बनाए रखें। दूसरों के साथ तालमेल बेहतर रखने से कई समस्याएं अपने आप सुलझती नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उपाय - फोटो : adobe stock
उपाय
प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें तथा हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें। मंगलवार को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करना शुभ रहेगा।

Mulank 6: फैशन और कला के क्षेत्र में खूब सम्मान कमाते हैं मूलांक 6 वाले, जानें इसके लिए बेस्ट करियर विकल्प
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें