Libra Monthly Horoscope: June 2026: तुला राशि वायु तत्व की संतुलित प्रिय, सामाजिक और सौम्य स्वभाव वाली राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक रिश्तों को महत्व देने वाले, समझदारी से निर्णय लेने वाले और सामंजस्य बनाए रखने में विश्वास रखते हैं। हालांकि कई बार भावनात्मक प्रतिक्रिया या अहंकार इनके लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है। तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, जिन्हें प्रेम, आकर्षण, सुख और संबंधों का कारक माना जाता है। जून में शुक्र आपको अवसर देंगे, लेकिन संयम और व्यवहार कुशलता बनाए रखना आवश्यक रहेगा। आइए विस्तार में जानते हैं कि तुला राशि वालों के लिए जून का महीना कैसा रहने वाला है।