फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2020: 19 जुलाई को सावन शिवरात्रि, राशिनुसार इस उपाय से दूर हो सकता है आपका दुर्भाग्य

Tue, 14 Jul 2020 12:29 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
sawan 2020
सावन का पवित्र महीना चल रहा है। सावन के दो सोमवार बीत चुके हैं और अब तीन सोमवार बाकी हैं। सावन का महीना भगवान शिव का महीना होता है। यह महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। मान्यता है कि सावन के महीने में जो शिव भक्त भोलेभंडारी को जल चढ़ाता है उसकी मनोकामनाएं जरूर पूरी होती है। अब कुछ ही दिनों के बाद सावन महीने की शिवरात्रि आने वाली है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शिवरात्रि पर राशि के अनुसार कुछ उपाय करने से कुंडली में मौजूद ग्रह दोष खत्म हो जाते हैं। सावन में शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा करने से आर्थिक परेशानियां और बुरा दौर दूर जाता है। सावन में राशिनुसार कुछ उपाय करने से घर पर सुख-समृद्धि बढ़ जाती है।

Sawan 2020: भगवान भोलेनाथ को प्रिय होती हैं ये तीन राशियां, हमेशा मिलती है इन्हें भोले भंडारी की कृपा
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष-  मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है। इस शिवरात्रि पर मेष राशि के जातक शिवलिंग पर दूध, दही और धतूरा अर्पित करें।
सावन कैलेंडर 2020: सावन के पूरे महीने यहां करें भगवान शिव के दर्शन
 
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष
वृष राशि के जातकों के लिए इस शिवरात्रि पर भगवान शिव को गन्ने का रस और मोगरे का फूल अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा भगवान को मिठाई का भोग लगाने से शिव कृपा प्राप्त होगी।

4 of 13
मिथुन
मिथुन- इस राशि  के जातकों के लिए सावन शिवरात्रि पर स्फटिक के शिवलिंग की पूजा करना श्रेष्ठ रहेगा। इस राशि के लोग शिवलिंग पर चंदन, ईत्र और आंकड़े के फूल अर्पित करें। 
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क- कर्क राशि के जातक गंगाजल, दही और चंदन से शिवजी का अभिषेक करें। इसके अलावा शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय लगातार शिव मंत्रों का जाप करना शुभ रहेगा। 
 
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह- इस राशि के जातकों के लिए इस सावन शिवरात्रि पर गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। भांग, धतूरा और बेलपत्र चढ़ाना आपके लिए शुभ रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या- सावन शिवरात्रि पर कन्या राशि के जातक सुबह शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाएं। इससे सभी तरह की मनोकामना जरूर पूरी होंगी। 

8 of 13
राशि
तुला- तुला राशि के जातक शिवलिंग पर जल में तिल डालकर अर्पित करने से मनुष्य के सभी पाप नष्ट होंगे और शनिजन्य दोषों से मुक्ति के लिए भगवान शिव पर काले तिल अर्पित करने चाहिए। 

9 of 13
राशि
वृश्चिक-जौ द्वारा की हुई शिव की पूजा स्वर्गीय सुख की वृद्धि करने वाली है,ऐसा शिवपुराण का कथन है। इस राशि के जातकों को जल से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। फूल चढ़ाएं और पूजा के बाद मसूर की दाल दान करें।

10 of 13
राशि
धनु- धनु राशि के जातक सावन शिव रात्रि पर गेहूं से बने हुए पकवान से शंकरजी की पूजा करें। धतूरा, भांग, गंगाजल और बेलपत्र अर्पित करना ना भूलें।

11 of 13
राशि
मकर-  मकर राशि के जातक अरहर के पत्तों से शिवजी का श्रृंगार करके शिव की पूजा करे,तो इस प्रकार की गई पूजा अनेकों प्रकार के सुखों और सम्पूर्ण फलों को देने वाली है। 
 

12 of 13
राशि
कुंभ- अगर कुंभ राशि के लोग मूंग से पूजा की जाए तो भगवान शिव सुख-समृद्धि प्रदान करेंगे। बिल्व पत्र, गुलाब आदि फूल अर्पित करें। इसके बाद आरती करें।
 
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन- मीन राशि के जातक शिवलिंग पर चने की दाल चढ़ाएं। पीपल के नीचे बैठकर शिवजी की पूजा करें। ऊँ नम: शिवाय मंत्र का 108 बार उच्चारण करें। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें