फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2026: सावन में इन राशि वालों को मिलेगा लाभ, शिव जी की कृपा से बदलेगा समय और खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Tue, 07 Jul 2026 12:23 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Sawan 2026:  इस साल सावन का महीना कुछ राशि वालों के लिए खुशियां, प्रेम और नए-नए अवसर लेकर आने वाला है। ग्रहों के साथ-साथ राशियों पर महादेव की कृपा भी बनी रहेगी और अटके काम पूरे व लाभ के मनचाहे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Sawan 2026 - फोटो : अमर उजाला
Sawan 2026: साल 2026 में भगवान शिव को समर्पित पवित्र सावन मास 30 जुलाई से 28 अगस्त तक रहेगा। इस महीने को पूजा-पाठ और शिव आराधना के लिए जाना जाता है। इस बार यह धार्मिक के अलावा ज्योतिषीय दृष्टि से भी बेहद खास रहने वाला है। दरअसल, सावन के दौरान अगस्त महीने में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल जैसे बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। वहीं, इन ग्रहों की शुभ युतियां और ग्रहों के विशेष संयोग कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। करियर, कारोबार, धन, मान-सम्मान और पारिवारिक सुख के मामलों में कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस साल सावन किन राशियों के लिए सौभाग्य और सफलता लेकर आने वाला है।
विज्ञापन

2 of 4
Sawan 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
सावन का महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से शुभ साबित हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना रहेगी और मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। जल्दबाजी में नया निवेश करने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और शिव कृपा से मानसिक तनाव भी कम होगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बनेंगे। व्यापारियों की आय में वृद्धि हो सकती है और पुराने निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है। 

जुलाई महीने का सबसे बड़ा गोचर, शनि होंगे वक्री और इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ
विज्ञापन

3 of 4
Sawan 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सावन का यह पावन महीना सिंह राशि के जातकों के लिए नई उपलब्धियां लेकर आ सकता है। बेरोजगार लोगों को मनचाही नौकरी मिलने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के कार्यों की सराहना होगी और करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में लाभ के संकेत हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और घर में सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। बचत करने में भी सफलता मिलेगी और भविष्य के लिए आर्थिक योजनाएं मजबूत बन सकती हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
Sawan 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के लिए सावन का महीना धन, सुख और समृद्धि लेकर आ सकता है। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त हो सकती हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को अपनी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। भगवान शिव की कृपा से आत्मविश्वास बढ़ेगा और कई रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे।

 

शनि-गुरु की बदली चाल से सावन के महीने में इन राशियों को होगा जबरदस्त फायदा, बरसेगा धन और आमदनी होगी अच्छी

Rahu Nakshatra Gochar 2026: राहु का मंगल के नक्षत्र में गोचर, इन राशि वालों को अचानक धन लाभ के योग


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें