फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन में शनिदेव और महादेव मिलकर बनाएंगे इन राशि वालों को मालामाल, चमक उठेगी इनकी किस्मत

Wed, 31 Jul 2024 03:22 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Sawan 2024 - फोटो : अमर उजाला
हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व होता है। सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में भोलनाथ की पूजा-आराधना करने का विशेष महत्व होता है। इस वर्ष 22 जुलाई से सावन का पवित्र शुरू हुआ है। इस बार सावन का महीना बहुत ही खास रहने वाला है। सावन में भगवान शिव और शनि ग्रह का दुर्लभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष में शनिग्रह का विशेष महत्व होता है। शनि को न्याय और कर्म का देवता माना जाता है। शनिदेव भगवान शिव को अपना गुरु मानते हैं। महादेव ने ही अपने भक्त शनिदेव की तपस्या से प्रसन्न होकर उन्हें न्याय के देवता कहलाने का वरदान दिया था। इस तरह से सावन का महीना भगवान शिव और उनके शिष्य शनिदेव के लिए बहुत ही खास होता है। इस वर्ष सावन के महीने में शनिदेव और शिवजी के बीच बहुत ही शुभ संयोग का निर्माण हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 7
सावन हरा रंग - फोटो : iStock
जैसे कि आप सब लोगों को मालूम है कि सावन का महीना 22 जुलाई से जारी है। सावन महीने की शुरुआत यानी पहले दिन मन के कारक ग्रह चंद्रमा शनिदेव के स्वामित्व वाली राशि मकर में मौजूद थे। सावन का महीना 19 अगस्त को खत्म हो रहा है और इस दिन भी चंद्रदेव शनि की राशि कुंभ में विराजमान होंगे। धार्मिक ग्रंथों में चंद्रमा के स्वामी भगवान शिव हैं और शिवजी के माथे पर हमेशा चंद्रमा सुशोभित होता है। इस अलावा सावन के महीने में ही शनिदेव पर उनके पिता की भी द्दष्टि होगी। इस तरह से सावन के महीने में महादेव और शनिदेव का शुभ संयोग बना हुआ है। इस शुभ संयोग के चलते कुछ राशि वालों के ऊपर भगवान शिव की विशेष कृपा रहेगी।
विज्ञापन

3 of 7
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सावन का महीना बहुत ही शुभ है। इस पूरे माह भगवान शिव की विशेष कृपा मिलेगी। पूरे माह शिवजी का आराधना और पूजा-पाठ करने से शनिदेव आपके ऊपर प्रसन्न रहेंगे और जीवन में सुख-समृद्धि बरकरार रहेगी। धन लाभ के अच्छे अवसरों में वृद्दि होगी। अलग-अलग माध्यमों से आय के नए स्त्रोत हासिल होंगे। जो जातक व्यापार आदि से संबंधित है उन्हे अच्छा मुनाफा और डील प्राप्त हो सकती है। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्ति होंगे। 

4 of 7
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
सावन माह में वृश्चिक राशि वालों पर शनिदेव की कृपा बनी रहेगी। धन लाभ के बेहतरीन मौके मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। इस माह आपकी सभी तरह की इच्छाएं पूरी होंगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति होगी। जो लोग पिछले कई महीनों से किसी व्यापार के बारे में सोच विचार कर रहे थे उनको आने वाले दिनों में अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन

5 of 7
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि के जातकों को सावन के महीने में भगवान शिव और शनिदेव दोनों की ही विशेष कृपा मिलेगी। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा। धन लाभ के बेहतरीन मौके आपको मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी और उपलब्धि हासिल हो सकती है। 
विज्ञापन

6 of 7
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि वालों को लिए सावन का महीना बहुत ही शुभ साबित होगा। प्रतिदिन सावन के महीने में भोलेनाथ की पूजा आराधना से भगवान शंकर तो प्रसन्न होंगे ही साथ-साथ ही शनिदेव भी अपनी कृपा बरसाएंगे। आपके अधूरे कामों प्रगति होगी। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा जिसे जीवन सुखमय रहेगा। जमीन जायदाद में किया गया निवेश अच्छा मुनाफा दिलाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
शनिदेव की स्वयं की राशि कुंभ है और इस समय यह इसी राशि में विराजमान हैं। शनि के कुंभ राशि में होने से शश राजयोग का निर्माण होगा। आपके ऊपर भगवान शिव और शनिदेव दोनों का विशेष आशीर्वाद रहेगा। अचानक से धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपके बैंक-बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। शुभ और अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें