फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Astro Tips 2023: आज से सावन का महीना शुरू, राशि अनुसार भोलेनाथ का ऐसे करें अभिषेक

Tue, 04 Jul 2023 06:19 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना होता है। इस वर्ष सावन 2 महीनों का होगा और पूरे सावन में 8 सावन सोमवार व्रत रखे जाएंगे। - फोटो : amar ujala
Sawan 2023: 4 जुलाई से सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है। सावन का महीना शिव भक्ति और उपासना के लिए सबसे खास माना गया है। सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना होता है। इस वर्ष सावन 2 महीनों का होगा और पूरे सावन में 8 सावन सोमवार व्रत रखे जाएंगे। 19 वर्षों के बाद सावन के महीने में अधिकमास पड़ रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में जो व्यक्ति सच्चे मन से भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करता है उनकी सभी तरह की मनोकामनाएं जल्द ही पूरी होती हैं। सावन के महीने में किया जाने वाला उपाय बहुत विशेष होता है। आइए जानते हैं सावन महीने के पहले दिन राशि के अनुसार कैसे करें शिवलिंग का अभिषेक ताकि जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहे।
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष- सावन महीने के पहले दिन मेष राशि के जातकों को जल में गुड़ मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना लाभदायक रहेगा। इसके अलावा बेलपत्र पर सफ़ेद चंदन से राम नाम लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करने पर सभी तरह की मनोकामनाएं जल्दी पूरी होंगी।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष- वृषभ राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है। ऐसे में सावन के पहले दिन शिवलिंग पर दूध-दही से अभिषेक करना शुभ लाभकारी रहेगा। 

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन- मिथुन राशि के जातक सावन के महीने में गन्ने के रस और शहद से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे तो विशेष लाभ मिलेगा।
 
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क- कर्क राशि के जातक भगवान शिव को दूध, दही, घी, गंगाजल और मिश्री से अभिषेक करना कल्याणकारी रहेगा।

विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह- सिंह राशि के जातकों को जल में गुड़ मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना शुभ रहेगा। इसके अलावा शुद्ध देसी घी से स्न्नान कराना भी शुभ रहेगा। 
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या- कन्या राशि के जातक सावन के महीने में भगवान शिव की कृपा पाने के लिए गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। दूध,शहद,बेलपत्र,मदार के पुष्प,धतूरा और भांग अर्पित करना भी शुभ रहेगा।
यह भी पढ़ें-

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला- इस राशि के जातक दही,सुगंधित इत्र और गन्ने के रस से शिवलिंग को स्नान कराएंगे तो उनकी कामना भोलेनाथ शीघ्र पूरी करेंगे।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक- इस राशि वाले पंचामृत से भोलेनाथ का अभिषेक करें।या फिर शिवलिंग पर तीर्थ स्थान का जल और दूध में मिश्री एवं शहद मिलाकर स्नान करा लाल चंदन से त्रिपुण्ड लगाएं।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु- गाय के दूध में केसर और गुड़ मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। अष्टगंध चन्दन लगाकर पीले पुष्प अर्पित करें।  

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर-पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें। नारियल के जल से स्न्नान कराकर लाल,गुलाबी और नीले पुष्प अर्पित करेंगे तो लाभ मिलेगा।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ- इस राशि वालों के लिए तिल के तेल से भगवान शिव का अभिषेक शुभ फलदायी साबित होगा। स्नान के बाद भोलेनाथ को जटा वाला नारियल अर्पित करें।  
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन- दूध में केसर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें उसके बाद पीले चंदन का तिलक लगाकर पीले पुष्प और फल अर्पित करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें